राशिफल

आज का मकर राशिफल, 17 दिसंबर 2022: जॉब में रह सकता है प्रेशर, ठंडे दिमाग से सोचने की जरूरत

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 17, 2022, 12:21 AM IST

Aaj Ka makar Rashifal 17 December 2022, capricorn Horoscope Today in Hindi :कामकाज को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। इन दिनों आपका काम भी बढ़ा हुआ रह सकता है। ऐसे में आपको प्रेशर लेने के बजाय ठंडे दिमाग से सोचने की जरूरत है। तभी काम में मन लगा पाएंगे और सारी चीजें आसानी से होती चली जाएगी।

Image

Makar Rashifal, 17 December 2022

Aaj Ka makar Rashifal 17 December 2022, capricorn Horoscope Today in Hindi: मकर (Capricorn) – कई तरह की चुनौतियाँ हैं जिसके चलते लोग आपसे खुश नहीं हैं। कामकाज से जुड़े दबाव भी हो सकते हैं जिन्हें बहुत ध्यानपूर्वक संभालना होगा। बदलता हुआ समय जरूर है पर फिर भी हालात को बदलने में अभी भी थोड़ा सा वक्त लगेगा इसलिए धैर्य भी बनाए रखना होगा।

क्या करें – लोगों का सहयोग बना हुआ है जिसके चलते आपके लिए बचाव का माहोल बना रहे पर तकदीर के भरोसे चलने से नुकसान भी हो सकता है इसलिए आपको कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले एक बार नहीं दो बार सोचना होगा ताकि कोई भी स्तिथि संभली रहे।

क्या न करें – रोजमर्रा की बातों को लेकर अपनी जिंदगी में किसी भी तरह की कलह न बनने दें। कामकाज के क्षेत्र में भी किसी ऐसे झगड़े में न पड़ें जो आपके कामकाज की स्तिथि को कमजोर करता चला जाए।

तकदीर और भाग्य – तकदीर को आजमाना ठीक नहीं है। चाहे वो कामकाज से जुड़े मुद्दे हों या आपके प्रदर्शन से जुड़ी कोई बात हो। आपको अपनी अच्छाई को और अपनी मेहनत को हर रूप से बनाए रखना होगा ताकि तकदीर आपके खिलाफ न होती चली जाए।

मेहनत – मेहनत करने का समय है जिसके चलते आप लोगों को बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं, पर उस मेहनत का अच्छा असर यह होगा की आपका खुद का भरोसा जगा रहेगा और आप बहुत कुछ करने में सक्षम भी होते चले जाएंगे पर ऐसा करते हुए आपको लोगों के प्रति बहुत सारा धैर्य भी बनाए रखना होगा।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article