Aaj Ka Makar Rashifal 13 December 2022, Capricorn Horoscope Today in Hindi: मकर (Capricorn) – लोगों के प्रति सद्भावना रखने से फायदा जरूर होगा क्योंकि यह खुशियों भरा और तालमेल भरा समय है जिसे बनाए रखना बहुत जरूरी है।
Makar Rashifal, 13 December
क्या करें – हालात ने आपका पूरा साथ निभाया है और आपकी कोशिशों को बढ़ाया है पर फिर भी किसी भी तरह का बड़ा खतरा मोल लेने से बचना होगा ताकि यथास्तिथि भी बनी रहे और हालात भी संभले रहें। अगर कोई विकल्प है आपके सामने तो आपको फैसले भी ध्यानपूर्वक करने होंगे।
क्या न करें – काम और कारोबार के क्षेत्र में किसी भी तरह का मतभेद बढ़ाते चले जाना ठीक नहीं है इसलिए आपको हर एक की बात को सुनना होगा और समझने की कोशिश करनी होगी। अपनी जिद्द की वजह से किसी बात को बिगाड़ते चले जाना ठीक नहीं होगा।
धन दौलत – पैसे की स्तिथि ठीक है और उसे संभाले रखने के लिए आपको लोगों की सहायता की जरूरत पड़ेगी पर अपनी आर्थिक स्तिथि को बनाए रखने के लिए आपको कामकाज की स्थिरता बनी बनाए रखनी होगी जो बहुत जरूरी है।
प्यार मोहब्बत – कोई प्यार मोहब्बत का रिश्ता मुश्किलें दिखा रहा है क्योंकि कई तरह की रुकावटें हैं और लोगों के समर्थन में भी कमी आती चली जा रही है इसलिए अगर अपनी इच्छाओं को थोड़ा सा थाम लेने की जरूरत है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
