राशिफल

आज का कुंभ राशिफल, 27 नवंबर 2022: कोशिश को लगातार बनाए रखना होगा, विचारों को बनाना होगा लचीला

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 27, 2022, 10:33 AM IST

Aaj Ka Kumbh Rashifal 27 November 2022, Aquarius Horoscope Today in Hindi: सिर्फ तकदीर ही आपकी हर समस्या का हल कर दें, ऐसा होता नहीं। पैसा ही हर चीज का मापदंड नहीं हो सकता। आपको अपनी कोशिशों को लगातार बनाए रखने की जरूरत है। जानिए कुंभ राशिवालों के लिए कैसा रहेगा दिन।

Aaj Ka Kumbh Rashifal 27 November 2022, Aquarius Horoscope Today in Hindi: पैसे के लेन-देन को भली-भांति समझने की जरूरत पड़ेगी क्योंकि उसमें गलतियां या कमियां हो सकती हैं पर आप अपनी योजनाओं के प्रति इतने लापरवाह हो गए हैं कि आपसे गलती होती चली जा रही है. पैसा ही हर चीज का मापदंड नहीं हो सकता, जिंदगी में और भी बहुत सारे पहलू हैं जिस ओर नजर तो रखनी ही है।

क्या करें –कई तरह के विकल्प हैं आपके सामने, जिसके बारे में सोचा जा सकता है पर ऐसा करते हुए आपको अपने विचारों को बहुत लचीला बनाना होगा ताकि किसी जिद की वजह से किसी भी तरह की गलती से बचा जा सके.

क्या न करें –सिर्फ तकदीर ही आपकी हर समस्या का हल कर दें, ऐसा होता नहीं. आपको अपनी कोशिशों को लगातार बनाए रखने की जरूरत पड़ेगी ताकि काम और कारोबार में आप अपने दम पर कुछ बेहतर कर सकें, और आपकी ओर से किसी भी तरह की कमी ना रहे.

रिश्ते-नाते - रिश्तों की अच्छाई हर तरह से बनी हुई है और आपके लिए सुख भरा समय है पर समस्या यह है कि आप उन्हीं लोगों से दूर होते चले जा रहे हैं जो आपके प्रति समर्पित हैं. हो सकता है, आप काम या कारोबार की वजह से दूर हों और अपनों से उस रूप से जुड़ ना पा रहे हों जितनी की जरूरत है. फिर भी अपनी कोशिश बनाए रखने की आवश्यकता है.

काम और कारोबार - काम और कारोबार को स्थिरता प्रदान करने के लिए आपको अभी भी अपने अंदर बहुत सारी प्रेरणा जगानी है, पर प्रेरणा से कहीं ज्यादा जरूरी है कि आप अपने मन में बिठाए हुए किसी भी तरह के अविश्वास को हटा दें ताकि आप व्यर्थ में दुखी ना होते चले जाएं.

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article