राशिफल

आज का कर्क राशिफल, 27 नवंबर 2022: निगेटिविटी को करें दूर, वरना परफॉर्मेंस में आ सकती है कमी

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 27, 2022, 10:42 AM IST

Aaj Ka Kark Rashifal ​27 November 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi: खुद पर विश्वास रखने की जरुरत है। अपनी कमियों को सिर्फ देखने के बजाय अपनी उपलब्धियों को समझें। इन दिनों आप बिना मतलब की परेशानियों को मोल ले रहे हैं, जो आपके परफॉर्मेंस को खराब कर सकती है।

Aaj Ka Kark Rashifal 27 November 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi: कर्क (Cancer) – मन में बिठाई हुई चिंताओं का हटाना पड़ेगा और ऐसे विचार लाने होंगे कि आप अपनी अच्छाई को और अपनी उपलब्धियों को देख पाएं, पर इस समय की समस्या यह है कि आप कमियों की ओर देखते चले जा रहे हैं और अपनी परेशानियों को व्यर्थ में बढ़ाते चले जा रहे हैं और इसी से दूर हट जाने की जरूरत है।

क्या करें – तकदीर ने आपका पूरा साथ निभाया है पर आप हर चीज को कमी की नजर से देख रहे हैं. जिंदगी में सफलता पाने के लिए लोगों से आगे तो रहना ही पड़ेगा और उसके लिए अपनी कोशिशों को भी बढ़ाना पड़ेगा, और इस समय की अच्छाई यह है कि आप अपने प्रदर्शन को बेहतर कर सकते हैं. पर ऐसा करने के लिए आपको अपने मन में बिठाई हुई नकारात्मकता को दूर करना पड़ेगा.

क्या न करें –घर-परिवार में लोगों की कोई गलतियां ना निकालते चले जाएं क्योंकि ऐसा करने से आप उन खुशियों से दूर हटते चले जा रहे हैं जो आपके लिए हर तरह से बनी हुई हैं. मन में किसी भी तरह का अविश्वास बढ़ जाए तो रिश्ते भी बिखर जाते हैं इसलिए आपको संभल कर चलने की जरूरत है.

धन-दौलत - पैसे की स्थिति को कामकाज और काम से बनते हुए लाभ के संदर्भ में देखना होगा. आपकी आमदनी बनी हुई है और आप अपनी आमदनी को बचत में भी परिवर्तित कर रहे हैं पर सबसे अच्छी बात यह है कि आप अपनों की उन जरूरतों को पूरा कर रहें हैं जो उन्हें जिंदगी में आगे बढ़ने में मदद करें.

काम-कारोबार - कामकाज की स्थिति को बेहतर किया जा सकता है क्योंकि बहुत सारी गुंजाईश है, उसका एक कारण यह है कि आप मेहनत तो बहुत कर रहे हैं पर आपके प्रदर्शन में बहुत सारा उतार-चढ़ाव है - एक दिन कुछ और अगले दिन कुछ और. इसलिए आपको लोगों की अच्छी सलाह इस समय बहुत मदद कर सकती है ताकि आपके कामकाज की स्थिति बेहतर होती चली जाए.

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article