Aaj Ka Kark Rashifal 16 December 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi:कर्क (Cancer) – मुश्किल भरा दौर है क्योंकि लोगों से विचार नहीं मिल रहे और इसी के चलते पैसे से जुड़ा नुकसान भी हो सकता है। रोजमर्रा के खर्चे बढ़े रहें तो वो भी नुकसान का ही एक दूसरा रूप हैं।
Kark Rashifal, 16 December 2022
क्या करें – रिश्तों के प्रति अपनी सद्भावना बनाए रखनी होगी ताकि किसी भी तकरार से बचा जा सके। यह समय ही ऐसा है जिसमें लोग आपसे किनारा करते चले जा रहे हैं इसलिए अपने विचारों में बहुत सहजता बनाए रखनी होगी और अपनी बातों में भी अपना धैर्य दर्शाना होगा।
क्या न करें – पैसे के लेनदेन में कोई ऐसी गलती न कर जाएं जिसके चलते आपका नुकसान हो जाए इसलिए अपनी आमदनी को भी संभालने की कोशिश करें और अपनी बचत को भी बनाए रखें ताकि आपका पैसा व्यर्थ में बिखरता न चला जाए।
तकरार और झगड़े – कोई भी बहस आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकती है और तकरार जैसी स्तिथि पैदा कर सकती है इसलिए आपको लोगों को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश होगी। अगर लोग आपके प्रति कोई अनुचित दबाव बनाते चले जा रहे हैं तो दुखी होने की बजाए आपको उनकी बात सुनने का प्रयास करना होगा।
धन दौलत – पैसे की स्तिथि इसलिए दबाव में है क्योंकि रोजमर्रा के खर्चे बढ़े हुए हैं पर मुश्किलें इसलिए भी हैं क्योंकि पैसे के लेनदेन में आपसे गलती हो सकती है। कोई भी ऐसा दिन जो आपकी रोजमर्रा की मुश्किलों को बढ़ा दे उसे ध्यानपूर्वक संभालने की जरूरत तो पड़ती ही है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
