राशिफल

आज का कर्क राशिफल, 08 जनवरी 2023: लोगों की बात सुने और किसी मतभेद में न पड़े

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Jan 8, 2023, 09:31 AM IST

Aaj Ka Kark Rashifal 08 january 2023 , Cancer Horoscope Today in Hindi: लापरवाही बिल्कुल न करें। किसी भी तरह का मतभेद आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकता है अगर मन में किसी भी तरह का अविश्वास है तो उसे भी दूर कर देने की जरूरत है। जानें कैसा रहेगा आज का दिन।

Image

Cancer Horoscope 08 January 2023

Aaj Ka Kark Rashifal 08 january 2023 , Cancer Horoscope Today in Hindi: कर्क (Cancer)घर परिवार की खुशियों को बनाए रखने का समय है। यह आपकी अच्छाई है की आपने लोगों को बांधने का प्रयास किया है। अभी भी अगर किसी भी तरह का अविश्वास है तो उसे भी दूर कर देने की जरूरत है।

क्या करें – अपने अंदर ऐसा धैर्य बना लें की आप हर चीज को भली भांति समझ पाएं और उस धैर्य के चलते आपकी अच्छाई और आपकी सूझबूझ झलकती चली जाए। लोग तभी आपकी बात को समझ पाएंगे अगर आप लोगों की बात को ज्यादा सुने और अपनी बात कम कहें।

क्या न करें – लापरवाही बिल्कुल न करें। किसी भी तरह का मतभेद आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकता है और बढ़ते हुए खर्चों की वजह से भी आपकी आमदनी पर और आपकी समृद्धि पर बुरा असर पड़ सकता है इसलिए सिर्फ यह न सोचते चले जाएँ की तकदीर आपके साथ है और आप कुछ भी कर सकते हैं क्योंकि ऐसा सोचना आपके हित में नहीं है। ना तो अपनी बचत को किसी भी तरह के खतरे में डालें और ना ही किसी को कोई ऐसी बात कहें जो रोजमर्रा की बातों में कोई गलतफहमी पैदा कर जाए।

रिश्तेनाते – घर परिवार के रिश्तों की अच्छाई को बनाए रखना और संभाले रखना बहुत जरूरी है। इस प्रयास में आपने बहुत मेहनत की है और इसका अच्छा फल भी आपको जरूर मिला है पर किसी भी अच्छाई को बनाए रखने के लिए लगातार मेहनत करने की जरूरत पड़ती है। अगर मन में किसी भी तरह का अविश्वास है तो उसे भी दूर कर देने की जरूरत है, खासकर पैसे से जुड़े मुद्दों को लेकर घर परिवार की खुशियों को कम करते चले जाना इस समय ठीक नहीं है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूर author

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ... और देखें

End of Article