राशिफल

आज का कन्या राशिफल, 17 दिसंबर 2022: काम और कारोबार की न करें नजरंदाज, सहना पड़ सकता है आर्थिक नुकसान

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 17, 2022, 12:59 AM IST

Aaj Ka kanya Rashifal 17 December 2022, Virgo Horoscope Today in Hindi: आर्थिक स्थिति ठीक करने के लिए आज का समय अनुकूल है। ऐसे में काम और कारोबार में कोई लापरवाही करते चले जाना ठीक नहीं। वरना आर्थिक स्थिति खराब होती चली जाएगी। फिर आपको एक एक चीज के लिए तरसना पड़ सकता है।

Image

Kanya Rashifal, 17 December 202

Aaj Ka kanya Rashifal 17 December 2022, Virgo Horoscope Today in Hindi कन्या (Virgo) – अपनों के करीब आना चाह रहे हैं और जो भी पहले दूरियाँ बनी हुई थीं उन्होंने भी आपको परेशान ही किया है। जरूरी बात यह भी है की आपको अपनों के लिए अभी भी बहुत कुछ करना है और उनका दिल जीतना है।

क्या करें – आर्थिक स्तिथि को संभाले रखने के लिए अनुकूल समय बना हुआ है। अपनी बचत को भी सही दिशा में इस्तेमाल किया जा सकता है और अपनों के लिए वो सुख और खुशियाँ मुहैया कराई जा सकती हैं जिसके चलते आपकी ज़िंदगी का तालमेल बना रहे। इस अच्छाई को बनाए रखने के लिए आपको अपनी सूझबूझ का परिचय देना होगा और बहुत विनम्रता से लोगों से जुडने की कोशिश करनी होगी।

क्या न करें – इस सारे प्रयास में अपने काम और कारोबार को नजरंदाज न करें क्योंकि वो भी एक ऐसा प्राथमिकता का क्षेत्र है जिसे बनाए रखना हर पल बहुत ज्यादा जरूरी है इसलिए अपनी प्राथमिकताओं को समझने में कोई कमी न रखें।

रिश्तेनाते – रिश्तों का सुख हर तरह से बना हुआ है क्योंकि आपकी कोशिशें बरकरार हैं। लोगों से आपके लिए हर तरह की अच्छाई भी बनी हुई है और यह भी एक बहुत संतोषजनक परिस्थिति है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article