Aaj Ka Dhanu Rashifal 17 November 2022, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: काम और कारोबार के प्रति आपको ज्यादा ध्यान देना होगा क्योंकि बहुत सारी अस्थिरता नजर आ रही है. या तो आपने अपनी इच्छाओं को इस रूप से बना दिया है या हालात ही ऐसे बने हैं जिसके चलते लगता है कि हर कुछ परिवर्तनशील है.
21 नवंबर 2022 का धनु राशिफल
क्या करें
किसी भी मतभेद की वजह से भी हालात बिगड़ सकते हैं और अस्थिरता पैदा हो सकती है इसलिए आपको अपनी विनम्रता भी बनानी है और बहुत सारा धैर्य भी बनाए रखना है ताकि किसी भी तरह के मतभेद से बचा जा सके. कारोबार मे बढ़ते हुए खर्चो की वजह से भी अस्थिरता पैदा हो सकती है और उस ओर भी ध्यान तो देना ही पड़ेगा.
क्या न करें
किसी भी तरह का खतरा मोल बिल्कुल ना लें इसलिए जो जैसा चल रहा है, उसे चलने दें और थोड़ा सा संयम बनाए रखें. कोई भी जल्दबाजी में लिया गया कदम बिल्कुल ना उठाएं ताकि आपकी जिंदगी की अस्थिरता किसी भी वजह से बढ़े नहीं.
रिश्ते-नाते
रिश्तों की अच्छाई को बनाए रखना बहुत जरूरी है, आपके प्रयास अच्छे हैं पर रिश्तों से उस तरह की प्रतिक्रिया नहीं मिल पा रही जैसी होनी चाहिए. आपके जीवनसाथी की ओर से भी फासले बने हुए हो सकते हैं।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
