Aaj Ka Dhanu Rashifal 17 December 2022, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: धनु (Sagittarius) – कामकाज को इस संदर्भ में देखना होगा की आप अपनी चुनौतियों को किस रूप से संभाल पाते हैं। रोजमर्रा के छुटपुट उतार-चढ़ाव हो सकते हैं जिन्हें ध्यानपूर्वक संभालना भी है क्योंकि मन में जरूरत से तसल्ली बनाकर हर चीज को नजरंदाज करते चले जाना भी ठीक नहीं है।
क्या करें – मन शांत रहेगा तो सबकुछ संभला रहेगा। काम के प्रति आपकी लगन अच्छी है और आपकी आर्थिक सुख और समृद्धि को बनाए रखने के लिए भी काम से लाभ बना हुआ है। लोगों से मिलते हुए सहयोग को अच्छी नजर से देखने की जरूरत है।
क्या न करें – छोटी छोटी बातों को लेकर किसी भी तरह की बहस में पड़ते चले जाना ठीक नहीं है। यह समय रिश्तों में भी तकरार दिखा रहा है और खर्चों से जुड़ी परेशानियाँ भी दिखा रहा है, तो कुल मिलाकर किसी भी अच्छी भली स्तिथि को व्यर्थ में बिगाड़ते न चले जाएँ।
काम और कारोबार – काम और कारोबार की अच्छाई को बनाए रखने की जरूरत है। तकदीर ने आपका साथ निभाया है और लाभ के रूप में आपकी समृद्धि को बढ़ाने में मदद की है। इसी चीज का अच्छा असर यह हो रहा है की आपने अपनी सूझबूझ से अपने हालात को बेहतर किया है।
रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई को बनाए रखें। घर परिवार में सुख है और अगर ऐसा सुख बना रहे तो किसी भी तरह की चुनौती को इंसान संभाल पाता है। यह आपकी अच्छाई है की आपने अपनों को संभाला है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
