सोमवार का अंकज्योतिष भविष्यफल
Daily Numerology Prediction: आज 1 दिसंबर 2025 का दिन सोमवार है। इसके साथ ही आज मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती का पावन पर्व भी है। 1 दिसंबर को अंक 1 सूर्य का माना जाता है। वहीं, पूरी तिथि के अंकों का योग 4 है, जो राहु से संबंधित है और दिन सोमवार है, जो चंद्रमा का माना जाता है। इस कारण आज पूरे दिन पर राहु, सूर्य और चंद्रमा का प्रभाव रहेगा। आइए जानते हैं किन तारीखों में जन्मे लोगों के लिए आज का दिन गुड डे बनेगा।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)
जॉब में मूलांक 01 और 03 वालों की मदद से प्रगति होगी। सूर्य और मंगल सफलता दिला सकते हैं, लेकिन राहु कोई बड़ा काम बनते-बनते बिगाड़ सकता है।आंखों में तकलीफ या हड्डियों की पुरानी समस्या हो सकती है।
उपाय: गुड़ और उड़द दान करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)
जॉब-व्यवसाय में काम का दबाव रहेगा। मूलांक 02 और 09 वाले व्यक्ति से फायदा होगा। मन एकाग्र रखें, राहु खर्च बढ़ा सकता है। सेहत अच्छी रहेगी, मानसिक तनाव से बचें।
उपाय: मन को शांत रखें, ध्यान करें।
शुभ रंग: नीला और हरा
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
गुरु और राहु मिलकर प्रमोशन का नया रास्ता खोल सकते हैं। शनि की मदद से व्यवसाय में अच्छी ग्रोथ होगी। नया प्रोजेक्ट शुरू करने का अच्छा समय है। पेट में तकलीफ हो सकती है।
उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग: हरा और नीला
भाग्य प्रतिशत: 70%
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)
बैंकिंग, रियल एस्टेट, मीडिया और आईटी वालों को बड़ी सफलता मिलेगी। मूलांक 02 और 04 वालों के साथ पार्टनरशिप फायदेमंद रहेगी। जॉब बदलने का प्रयास करें। सफलता जल्द मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी, बीपी के मरीज सावधानी रखें।
उपाय: कुशोदक से शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करें।
शुभ रंग: सफेद और पीला
भाग्य प्रतिशत: 70%
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 04 और 08 वालों से व्यवसाय में लाभ होगा। जॉब में प्रमोशन के संकेत हैं। शाम को धार्मिक यात्रा हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय: उड़द दान करें।
शुभ रंग: लाल और हरा
भाग्य प्रतिशत: 75%
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)
आज व्यवसाय में शनि-सूर्य का साथ है। उच्चाधिकारी पूरा सहयोग देंगे। मूलांक 04, 07 और 08 वाले बहुत काम आएंगे। शुक्र धन लाभ दिलाएंगे। हार्ट के मरीज सतर्क रहें।
उपाय: गाय को 5 रोटी-गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग: लाल और हरा
भाग्य प्रतिशत: 55%
मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)
व्यवसाय में सफलता मिलेगी। मूलांक 03 और 02 वाले मदद करेंगे। सूर्य उपासना तनाव दूर करेगी। खर्च पर नियंत्रण रखें।आंखों के मरीज सावधानी रखें।
उपाय: मंगल और चंद्रमा के बीज मंत्र जपें।
शुभ रंग: हरा और नीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)
शनि-सूर्य का साथ है। जॉब में प्रमोशन के लिए अच्छा समय है। राहु-मंगल अचानक बड़ा लाभ दिला सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय: तिल दान करें।
शुभ रंग: सफेद और नीला
भाग्य प्रतिशत: 80%
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)
मंगल-सूर्य व्यवसाय में सहयोग देंगे। मूलांक 03 और 04 वाले उच्चाधिकारी मदद करेंगे। बैंकिंग और आईटी में सफलता मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय: गुड़ दान करें।
शुभ रंग: पीला और लाल
भाग्य प्रतिशत: 75%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।