राशिफल

27 जुलाई का राशिफल, सावन मास में हरियाली तीज पर किन राशियों पर बरसेगा गौरी-शंकर का आशीर्वाद, 12 राशियां यहां पढ़े पूरा राशिफल

27 July ka Rashifal: सावन मास की हरियाली तीज पर किन राशियों पर बरसेना भगवान शिव तो माता पार्वती का आशीर्वाद। 12 राशियां यहां देखें आज का पूरा राशिफल, मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। क्या करना रहेगा ठीक तो किन कामों में बरतनी होगी सावधानी। देखें हरियाली तज पर सभी 12 राशियों का राशिफल।

Image

राशिफल 27 जुलाई 2025

27 July ka Rashifal: हरियाली तीज के शुभ अवसर पर किन राशि के जातकों पर भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद बना रहेगा, यहां देखें। मेष राशि के लिए आज का दिन करियर और प्यार दोनों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। वहीं वृष राशि के जातकों को आज अपने क्रोध पर संयम रखना होगा। बाकि 12 राशियों के जातक यहां देखें आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, आज क्या क्या करना शुभ रहेगा वहीं क्या करने से बचना होगा।

1 मेष- श्रावण शुक्ल तृतीया के दिन गुरु तृतीय होकर शुभ है। पँचम चन्द्रमा मङ्गलमय है। गुरु ऑपर्चुनिटी के साथ में है। ऑफिस विवाद को लेकर परेशान मत हों। सब बेहतर व बहुत जल्द अपने समय पर होगा। छात्र कॅरियर में सफल रहेंगे, न्यू रिस्पांसिबिलिटी लाभ देगी। ज्यादा इमोशन से बचें। हो सकता है कि लव पार्टनर आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है। छात्र शिक्षा व कॅरियर में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें ।

  • आज का उपाय -- शिव उपासना करें। मूंग व गुड़ का दान आपके लिए हितकर रहेगा।
  • शुभ रंग --पीला व सफेद।
  • आज का शुभ अंक -01 व 03

2 वृष- मीन के शनि , चतुर्थ चन्द्रमा व कर्क के सूर्य इस राशि वाले जातकों को बड़ा लाभ दे सकते हैं। जाँब में बहुत जल्द प्रोन्नति की सम्भावना है। बहुत ज्यादा जर्नी से बचें। अपने दायित्व को पूर्ण करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। शुक्र व चन्द्रमा प्रेम संबंधों में तनाव दे सकता है। जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।

  • आज का उपाय -शिवपुराण का पाठ करें।
  • शुभ रंग - नीला व आसमानी ।
  • आज का शुभ अंक --04 व 08

3 मिथुन-आज का दिन इस राशि के गुरु व द्वितीय चन्द्रमा घर परिवार के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य करने वाला है। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। आपके परफार्मेंस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

  • आज का उपाय -सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ व गुड़ का दान करें।
  • शुभ रंग -हरा व नीला।
  • आज का शुभ अंक -05 व 09

4 कर्क-चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय गोचर में, गुरु मिथुन लेकिन मीन का शनि गोचर होने के कारण बिजनेस प्रोग्रेस में हर सम्भव प्रयास के बाद भी बहुत बड़ी सफलता नहीं मिल रही है। कॅरियर प्रोग्रेस में आपके लिए खुशखबरी रहेगी। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें।

  • आज का उपाय --रुद्राभिषेक करें। भगवान शंकर जी की उपासना करते रहें व अन्न दान करें।
  • शुभ रंग -लाल व नारंगी।
  • शुभ अंक -05 व 07

5 सिंह --राशि स्वामी सूर्य कर्क यानी व्यय, द्वादश भाव में हैं। इस राशि के चन्द्रमा व मिथुन के गुरु गोचर से जाँब में मित्रों की सहायता से सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाएगी। जाँब में विवाद की बातें अब दूर हो जाएंगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं टूर पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें।

  • आज का उपाय -तिल व उड़द का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। शिव उपासना करें।
  • शुभ रंग -नारंगी व लाल ।
  • आज का शुभ अंक -04 व 06

6 कन्या- सूर्य कर्क व शनि अब सप्तम गोचर में शुभ फल दे रहे हैं। दशम गुरु तथा सिंह के चन्द्रमा व्यवसाय के लिए मङ्गलमय है। जाँब में बड़ी सफलता से बहुत खुश रह सकते हैं। फेमिली में अपने दायित्वों का निर्वहन आप बखूबी करते हैं। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। धार्मिक यात्रा से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। कॅरियर अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या मित्रों से शेयर करें।

  • आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ करें । गुड़ का दान करें।
  • शुभ रंग -लाल व आसमानी।
  • आज का शुभ अंक -04 ब 07

7 तुला- नवम गुरु व एकादश चन्द्रमा मंगलमय है। चन्द्रमा गोचर घर के लिए मंगलमय हैं। खष्ठम शनि स्वास्थ्य के लिए शुभ है। बिजनेस में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स लाभान्वित करेंगे। व्यवसाय को लेकर गम्भीर रहेंगे। आज धार्मिक आयोजन का दिवस है। जर्नी सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस में पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।

  • आज का उपाय - शिवपुराण का पाठ लाभकारी है।
  • शुभ रंग - लाल व नारंगी।
  • आज का शुभ अंक --05 व 06

8 वृश्चिक-अष्टम गुरु व इस राशि से दशम भाव के चन्द्रमा धन लाभ देंगे। पँचम शनि गोचर संतान व कॅरियर की प्रगति में वृद्धि करेंगे। धार्मिक कार्यों से दिन आनन्द से भरा रहेगा। कॅरियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। कोई नई बिजनेस डील सफल करेगी। लव लाइफ में उथल पुथल रहेगी। हेल्थ में पेट को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

  • आज का उपाय - उड़द का दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। रुद्राभिषेक करें।
  • शुभ रंग --पीला व लाल।
  • आज का शुभ अंक --05 व 08

9 धनु- शनि चतुर्थ व सूर्य इसी राशि से अष्टम गोचर कर रहे हैं। आज का दिवस कल्याणकारी है। रुके धन का आगमन होगा। ऑफिस में विवादों से बचिए। जाँब को लेकर परेशान रहेंगे । बिजनेस ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में लीवर से प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

  • आज का उपाय - दुर्गासप्तशती का पाठ करें। मसूर व गुड़ का दान भी करें।
  • शुभ अंक --03 व 06
  • आज का शुभ रंग - नारंगी व पीला

10 मकर- गुरु खष्ठम,शनि तृतीय व सूर्य इसी राशि से सप्तम गोचर में है। शुक्र व चन्द्रमा बिजनेस वर्क को पहले से बेहतर करेंगे। आप प्रोफेशनल व्यक्ति हैं। किसी नवीन कार्य से बिज़नेस को सही दिशा दे सकते हैं। जो भी चीज मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें। जाँब परिवर्तन का विचार आएगा। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा।

  • आज का उपाय --श्रावण माह में शिव उपासना आपकी सहायता करेगी। शिवलिंग का जलाभिषेक करें। मङ्गल के द्रव्य मसूर व गुड़ का दान करें।
  • शुभ अंक -04 व 08।
  • आज का शुभ रंग -नारंगी व सफेद

11 कुम्भ- सूर्य खष्ठम भाव में है।गुरु पँचम, शनि इसी राशि से द्वितीय में व गुरु मिथुन में हैं। आप बिजनेस में तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं।जाँब में न्यू प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। तुला के मित्र हेल्प कर सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे।

  • आज का उपाय - सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ व अन्न का दान करें। गुरु व माता -पिता का आशीर्वाद लें। धार्मिक पुस्तकों का दान शुभ है।
  • शुभ रंग - नीला व बैगनी।
  • आज का शुभ अंक - 05 व 07

12 मीन- सूर्य पँचम , शनि इस राशि में तथा गुरु चतुर्थ गोचर में है। छात्रों का कॅरियर अब सकारात्मक दिशा में पहुँचेगी। चन्द्रमा व गुरु शुभ हैं। परिवार को लेकर खुश रहेंगे। जाँब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। प्रेम जीवन में अति भावुकता से बचें। लव लाइफ सुंदर रहेगी।

  • आज का उपाय - श्रावण माह में शिवपुराण का पाठ व सप्तअन्न का दान करें। शिव उपासना करें।
  • शुभ रंग --लाल व पीला।
  • आज का शुभ अंक --02 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article