25 February 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): ग्रहों की चाल के अनुसार रविवार का दिन मेष राशि के जातक के लिए शुभ रहेगा। आज के दिन वृष राशि के जातक को वाणी पर संयम रखना होगा। वहीं कर्क राशि के जातक कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं। इस दिन सिंह राशि के जातक के कार्य में सफलता मिलेगी। कुंभ राशि के जातक को काम में लाभ मिल सकता है। वहीं मीन राशि के जातक को सेहत का ध्यान देना होगा। आइए जानते हैं सारी राशियों का हाल।
मेष
मङ्गल राशि स्वामी होकर प्रगति देंगे। बिजनेस में सफल रहेंगे, नवीन कार्यों को करने का दिवस है। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान की सम्भावना है । बैंकिंग व मीडिया जॉब के लोग यदि परिवर्तन चाहते हैं तो आज प्रयास करें।युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि शुक्र व मङ्गल आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है।।
आज का उपाय -- जॉब में शुभता व सफलता के लिए श्री हनुमान जी की उपासना करें। क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग -पीला व नारंगी ।
शुभ अंक--02 व 09
वृष
पॉलिटिक्स में न्यू अपॉरचुनिटी प्राप्त करने का समय है। विवादों से बचें। एक जगह स्थिर रहकर कार्य करें।आपके किसी स्टाफ से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।शुक्र व चन्द्रमा प्रेम में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें। उड़द का दान हितकर है।
शुभ अंक --05 व 07
मिथुन
आज का दिन स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। करियर के प्रति समर्पित रहें। जॉब के दृष्टि से आज आपको नया उत्तरदायित्व मिलेगा।आप उस मिले प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे।रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय--श्री सूक्त का पाठ व अन्न दान करें।
शुभ अंक --01 व 09।
शुभ रंग --हरा व सफेद
कर्क
व्यवसाय में कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। जॉब में उच्चाधिकारियों के सपोर्ट के लिए प्रयास करें जिससे भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। हेल्थ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय ---सुंदरकांड का पाठ करें।गाय को गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग --सफेद व नारंगी।
शुभ अंक --01 व 02
सिंह
आप व्यवसाय में किसी विशेष प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। कोई नया कार्य मिलेगा। उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव व डिनर पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें।युवा प्यार में इमोशन से बचें।हेल्थ बेहतर रहेगा।
आज का उपाय --श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।गुड़ व गेंहू का दान करें।
शुभ अंक --02 व 03 ।
शुभ रंग -पीला व नारंगी
कन्या
आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।धन प्राप्ति के चांसेज हैं। कार्यों के प्रति समर्पण की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। प्रेम में भावना व समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। जॉब में आपके सहकर्मियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। हेल्थ बेहतर होना चाहिए।
आज का उपाय --बटुक भैरो स्तोत्रम का पाठ व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग --हरा व नीला।
शुभ अंक--05 व 08
तुला
राशि स्वामी शुक्र वित्तीय व प्रबंधकीय जॉब में प्रगति का कारक ग्रह है। जॉब सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्यार में बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकता है।
आज का उपाय --सात अन्न का दान करें।पिता का चरण स्पर्श करके ही बाहर निकलें।
शुभ रंग--नीला व बैगनी।
शुभ अंक ----04 व 07
वृश्चिक
बिजनेस प्रोग्रेस से मन खुश रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।आपके मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी ।स्वास्थ्य सुख उत्तम है। आज का उपाय --माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें।माता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
शुभ रंग--लाल व नारंगी।
शुभ अंक-02 व 09
धनु
राशि स्वामी गुरु व चन्द्रमा आपके सपोर्ट में सब बेहतर करेंगे। बिजनेस में कुछ नबीन प्रोजेक्ट्स का प्रयास करें। जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे।लव लाइफ को लेकर भी डिस्टर्ब रहेंगे।हेल्थ बेहतर रहेगी
आज का उपाय --मन्दिर में ही शिव जी को जल व बेलपत्र सपर्पित करें।इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी।
शुभ रंग --लाल व पीला।
आज का शुभ अंक -01 व 02
मकर
जॉब के न्यू पोस्ट में किसी नवीन अनुबंध को लेकर तनाव रहेगा। बड़े व्यावसायिक प्रोजेक्ट के लिए अपने कार्य को छोटे छोटे हिस्सों में बाँटकर क्रमबद्ध तरीके से करें। आप क्रिएटिव व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं।मकान क्रय करने का विचार आएगा। प्रेम में क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने प्रेमी को फूलों का गुलदस्ता भेंट करें।
आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ व अन्न दान से व्यावसायिक लाभ होता है।
शुभ रंग --नीला व हरा।
शुभ अंक -04 व 08
कुम्भ
शनि व चन्द्रमा सपोर्टिंग है। जॉब व व्यवसाय में लाभ देंगे।किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। जॉब को लेकर परेशान रह सकते हैं।उच्चाधिकारियों के सहयोग को प्राप्त करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें । फलों का दान करें।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -02 व 09
मीन
जॉब में प्रगति है। गुरु व चन्द्रमा का गोचर अनुकूल है। बहुत दिनों से रुके प्रोमोशन की बात अब सकारात्मक दिशा में पहुँचेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।लव जर्नी सम्भव है।
आज का उपाय --श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।मसूर व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -नारंगी व हरा।
शुभ अंक -01 व 02
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
