राशिफल

24 December 2024 Rashifal: मंगलवार के दिन 5 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, हर सपना होगा साकार

24 December 2024 Rashifal: मंगलवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद खास होने वाला है। इन राशियों के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जानिए अपना दैनिक राशिफल यहां।

Image

24 December 2024 Rashifal

24 December 2024 Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन संघर्ष भरा रहेगा। नौकरी में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। तो वहीं वृषभ राशि वाले बीपी के पेशेन्ट हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ में इमोशंस पर नियंत्रण रखें। मिथुन राशि के लिए आज का दिन शुभ है। नौकरी में नए अवसरों की प्राप्ति होगी। लेकिन हेल्थ को लेकर परेशान रहेंगे। लेकिन लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा। कर्क राशि वाले फैमली को लेकर तनाव में रहेंगे। जानिए सभी राशियों का आज का दैनिक राशिफल यहां।

24 December 2024 Rashifal

मेष- चन्द्रमा कन्या राशि में है। बिजनेस के लिए आज का दिवस संघर्ष भरा रहेगा। हेल्थ प्राब्लम रहेगी। जॉब में सफलता के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए आज प्रयास करें। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। मीडिया व बैंकिंग जॉब में प्रमोशन में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों से शांति मिलेगी। आज का उपाय ---भगवान शिव जी की उपासना व तिल का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग --लाल व नारंगी। आज का शुभ अंक --01 व 09

वृष-बिजनेस वर्क में बिजी रह सकते हैं। चन्द्रमा पंचम भाव में है। करियर का नए तरीके से प्रयास करें। छात्र पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें। लव लाइफ में इमोशंस पर नियंत्रण रखें। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। बीपी के पेशेन्ट हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।आज का उपाय --हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग --नीला व हरा। आज का शुभ अंक --01 व 09

मिथुन-चतुर्थ चन्द्रमा जॉब में नवीन अवसरों को देने वाला है। आज का दिवस मंगलकारी है। उस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। घूमने में आज का दिन रोमांचकारी रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। जल्द किसी न्यू बिजनेस की प्लानिंग करें। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। गेंहू का दान करना अच्छा रहेगा। शुभ रंग --हरा व नीला। आज का शुभ अंक --02 व 03

कर्क- टीचिंग, आईटी व बैंकिंग जॉब में सफलता मिलेगी। फैमिली को लेकर तनाव हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। वाणी व व्यवहार में मृदुभाषिता हो। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। गुड़ व अनार का दान फलदायी है। शुभ रंग --लाल व नारंगी। आज का शुभ अंक -07 व 09

सिंह-जॉब प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे।मित्रों की सहायता मिलेगी। संतान के विवाह के लिए प्रयास सफल रहेगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। धार्मिक यात्रा की संभावना है। स्टूडेंट्स सही दिशा में अध्ययन करें। आज का उपाय --श्री विष्णु जी की उपासना करें। उड़द का दान करें। शुभ रंग --पीला व लाल। आज का शुभ अंक --04 व 08

कन्या---चन्द्रमा इसी राशि में है। सूर्य धनु राशि में है। जॉब प्रोमोशन हेतु विदेश जाने की प्लाननिंग कर सकते हैं। अग्रिम व्यवसाय की योजनाओं को टालें मत। गुरु व चन्द्रमा जॉब सम्बंधित यात्रा सफल करेगी। गृह निर्माण सम्बन्धी कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना करें तथा उनको लाल वस्त्र व फल अर्पित करें। गुड़ का दान करें। शुभ रंग --आसमानी व सफेद। आज का शुभ अंक --04 व 06

तुला-- द्वादश चन्द्रमा धार्मिक यात्रा कराएंगे। जॉब में कुछ नवीन पद प्राप्त करने का प्रयास करेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर प्रयासरत रहेंगे। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय --श्री गणेश जी की उपासना करें तथा लाल वस्त्रों का दान करें। शुभ रंग --हरा व आसमानी। आज का शुभ अंक --04 व 08

वृश्चिक- चन्द्रमा एकादश व सूर्य द्वितीय गोचर में है। धन का आगमन होगा। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। ऑफिस वर्क को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं अब समाप्त होंगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। आज का उपाय -शिव जी की उपासना करें। हरे वस्त्र व उड़द का दान करें।आज का शुभ अंक --04 व 08। शुभ रंग -पीला व लाल

धनु- इस राशि के सूर्य व कन्या राशि के चन्द्रमा बिजनेस में सफलता देंगे। धार्मिक कार्यों से मन प्रसन्न रहेगा। जॉब वर्क को और बेहतर करें। संतान की सफलता को लेकर खुश रहेंगे। व्यावसायिक सफलता से आर्थिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। आज का उपाय --गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। अनार का दान उत्तम फलदायी है। शुभ रंग --बैगनी व हरा। आज का शुभ अंक --04 व 07

मकर--चन्द्रमा नवम व सूर्य द्वादश हैं। परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। बिजनेस में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर होगी। लीवर के पेशेन्ट को खान पान के प्रति सचेत रहना होगा। संयमित दिनचर्या से ही जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ तनावग्रस्त हो सकती है। आज का उपाय --श्री गणेश जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। सप्त अन्न का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग -हरा व बैगनी। आज का शुभ अंक --04 व 07

कुम्भ-- शनि इसी राशि में व एकादश सूर्य जॉब में प्रोमोशन को लेकर अब खुश रह सकते हैं। जॉब में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। छात्रों को निगेटिव सोच व निर्णय में अनिश्चितता प्रॉब्लम दे सकते हैं। आज बिजनेस में एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना करें। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग -नारंगी व पीला। आज का शुभ अंक -02 व 03

मीन- गुरु तृतीय व चन्द्रमा सप्तम हैं। जॉब वर्क में बिजी रहेंगे। छात्र अध्ययन पद्धति को सही दिशा देंगे। करियर सफल रहेगा व जॉब को लेकर खुश रहेंगे। व्यय की अधिकता रहेगी। लव लाइफ में विवादों से बचें। थोड़ा तनाव संभावित है। लव पार्टनर को खूबसूरत गोल्डन रिंग गिफ्ट करें। आज का उपाय --श्री सुंदरकांड के पाठ से आर्थिक समस्या का समाधान होगा। उड़द का दान करते रहें। शुभ रंग --पीला व सफेद। आज का शुभ अंक --01व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article