23 June 2024 Rashifal: आज आषाढ़ महीने का पहला दिन है। ये महीना भगवान विष्णु और शिव जी की पूजा के लिए खास माना जाता है। ये दिन मेष और मिथुन राशि वालों की करियर लाइफ के लिए शुभ साबित होगा तो वृषभ राशि वालों को विवादों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें। आइए जानते हैं बाकी सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
आज का राशिफल 23 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal 23 June 2024)
मेष राशि
नवम चन्द्रमा शुभ है। बिजनेस के लिए आज का दिवस सफ़लताओं भरा रहेगा। व्यावसायिक उन्नयन के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास करें। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। प्रमोशन में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्यों में सफलता के लिए प्रयास करें। आज का उपाय - भगवान शिव जी की उपासना व सप्त अन्न का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग --पीला व नारंगी। आज का शुभ अंक --02 व 03
वृषभ राशि
अष्टम चन्द्रमा विवाद की सम्भावना दे सकता है। क्रोध का त्याग करें। आफिस में अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें।गाय को केला खिलाएं। शुभ रंग --नीला व सफेद। आज का शुभ अंक --05 व 07
मिथुन राशि
सूर्य इसी राशि में व चन्द्रमा सप्तम है। आज का दिन जॉब में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। उस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है। कहीं यात्रा की प्लानिंग करें। आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गुड़ का दान करना अच्छा रहेगा। शुभ रंग --हरा व सफेद। आज का शुभ अंक --01 व 09
कर्क राशि
राशि स्वामी चन्द्रमा रोग भाव में है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज आप परिवार संग धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसाय में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। वाणी व व्यवहार में मृदुभाषिता हो। आज का उपाय --हनुमान बाहूक का पाठ करें। तिल व गुड़ का दान फलदायी है। शुभ रंग --लाल व सफेद। आज का शुभ अंक -06 व 09
सिंह राशि
राशि स्वामी सूर्य एकादश व चन्द्रमा पंचम है। आप जॉब में प्रमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। इस कार्य में किसी तुला व कन्या राशि के उच्चाधिकारी की सहायता मिलेगी। छात्र सफलता के लिए प्रयास करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में करियर की तलाश करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। आज का उपाय --विष्णु उपासना करें। अनार का दान भी करें। शुभ रंग --पीला व नारंगी। आज का शुभ अंक --05 व 09
कन्या राशि
राशि स्वामी बुध व सूर्य दशम है। जॉब में अपने करियर को लेकर ज्यादा घबड़ाने की बात नहीं है। धार्मिक योजनाओं को टालें मत। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का उपाय --भगवान शिव जी की उपासना करें। सात अन्न का दान करें। शुभ रंग --हरा व बैगनी। आज का शुभ अंक --04 व 08
तुला राशि
तृतीय चन्द्रमा व अष्टम गुरु बिजनेस में सफल करेंगे। छात्र लाभान्वित होंगे। लव लाइफ तनावग्रस्त रहेगी। प्रेमी के साथ कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय --घर के मंदिर में हनुमान जी का पुजन करके लड्डू अर्पित करें।तिल व चावल का दान करें। शुभ रंग --हरा व सफेद। आज का शुभ अंक --04 व 09
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा द्वितीय व गुरु सप्तम है।धन का आगमन होगा। जॉब व बिजनेस में भाग्य साथ रहेगा। रियल स्टेट में निवेश करें। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। लव लाइफ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं बनी रहेंगी। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। आज का उपाय- भगवान विष्णु जी की उपासना करें। हनुमान बाहुक का पाठ करने से बिगड़े स्वास्थ्य ठीक हो जाते हैं। मसूर व गेंहू का दान करें। आज का शुभ अंक --05 व 07। शुभ रंग -नारंगी व सफेद
धनु राशि
राशि स्वामी गुरु खष्ठम व चन्द्रमा इसी राशि में है। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। जॉब में अपने प्रभाव को बेहतर करें। जॉब व व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। लगातार कर्म करने से भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगा। आज का उपाय ---पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। फलों का दान उत्तम फलदायी है। शुभ रंग --पीला व नारंगी। आज का शुभ अंक --03 व 09
मकर राशि
शनि राशि स्वामी होकर द्वितीय है। चन्द्रमा व्यय भाव मे गोचर कर रहा है। बिजनेस में आपकी उपलब्धि पहले से बेहतर होगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा।आप एक आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ अच्छी होगी। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। राहु के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। सुंदरकांड का पाठ करें , आर्थिक लाभ होगा। शुभ रंग --हरा व आसमानी। आज का शुभ अंक --06 व 08
कुंभ राशि
एकादश चन्द्रमा लाभ देगा। आप जॉब को लेकर तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। जॉब में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें।स्टूडेंट्स के लिए निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। आज बिजनेस में एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना करें। तिल का दान करें। शुभ रंग -नीला व हरा। आज का शुभ अंक -01 व 09
मीन राशि
गुरु तृतीय व चन्द्रमा दशम है। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। छात्रों का करियर प्रोग्रेसिव रहेगा। लव लाइफ में रोमांटिक जर्नी का आनन्द उठाएंगे। आज का उपाय --सुंदरकांड के पाठ से सम्पूर्ण समस्या का समाधान होगा। हनुमान जी की उपासना करते रहें। शुभ रंग --नारंगी व हरा। आज का शुभ अंक --02 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
