राशिफल

22 February 2024, Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल मेष से मीन तक, जानें किन राशियों को मिलेगी सुनहरी सफलता

22 February 2024, Aaj Ka Rashifal: मेष राशि वालों को आज नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। जानिए बाकी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन।

Image

Aaj Ka Rashifal 22 Feb 2024

22 February 2024, Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष अनुसार मेष राशि वालों को नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। वृषभ राशि वाले करियर को लेकर परेशान रहेंगे। लेकिन धैर्य रखें और वाद विवाद से बचें। मिथुन राशि वालों के लिए दिन शानदार है। आपका कोई अटका हुआ काम पूरा होगा। कर्क राशि वाले रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। जानिए बाकी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

आज का मेष राशिफल

मंगल व चन्द्रमा परिवार के लिए मंगलमय हैं। जॉब व व्यवसाय को लेकर प्रसन्न रहेंगे। समय सफलता का है, प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। आपका समय बहुत महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें व सप्त अन्न का दान करें।

शुभ रंग -लाल व पीला

शुभ अंक -03 व 09

आज का वृषभ राशिफल

जॉब में नवीन दायित्व के मिलने की सम्भावना है। वाद विवाद से बचें। धार्मिक यात्रा हो सकता है। करियर प्रोग्रेस में समय लगता है। धैर्य रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय -- शहद से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें। गुड़ का दान करें।

शुभ रंग --हरा व नीला।

शुभ अंक --02 व 09

आज का मिथुन राशिफल

आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। मीडिया, आईटी व बैंकिंग जॉब के लिए समय अनुकूल रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर चिंतित रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें। मसूर की दाल का दान करें।

शुभ रंग --हरा व सफेद।

शुभ अंक --06 व 08

आज का कर्क राशिफल

आज जॉब वर्क में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। व्यवसाय का प्रयास तेज करें। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।

आज का उपाय - शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग का जलाभिषेक करें। मूंग का दान करें।

शुभ रंग - सफेद व लाल।

आज का शुभ अंक -05 व 07

आज का सिंह राशिफल

जॉब में प्रमोशन को लेकर प्रयास में रहेंगे। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। कर्क या मेष राशि बिजनेस पार्टनर बने तो लाभ होगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। करियर में समय का सही उपयोग करें। बिजनेस में सफलता मिलेगी।

आज का उपाय -धार्मिक पुस्तक का दान आज का श्रेष्ठ दान है। पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग -लाल व नारंगी।

आज का शुभ अंक-02 व 03

आज का कन्या राशिफल

व्यवसाय में बुध व शुक्र आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।। स्टूडेंट्स करियर प्रोग्रेस में सफल रहेंगे। जॉब में पद परिवर्तन अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। पारिवारिक कार्य पूर्ति में थोड़ा संघर्ष है।

आज का उपाय - पिता का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है। मूंग की दाल का दान करें।

शुभ रंग - हरा व आसमानी ।

आज का शुभ अंक -04 व 08

आज का तुला राशिफल

राशि स्वामी शुक्र व बुध अनुकूल है। एजुकेशन व बैंकिंग से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। बिजनेस प्रोग्रेस बेहतर रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग हृदय रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज असत्य व क्रोध से बचें।

आज का उपाय --विष्णु जी की उपासना करें।मसूर का दान करें।

शुभ रंग --हरा व नीला।

आज का शुभ अंक ---05 व 08

आज का वृश्चिक राशिफल

मंगल रियल स्टेट में लाभ देगा। जॉब में डिस्प्यूट को लेकर मन परेशान रहेगा। करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान आज हो जाएगा।आपके मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी।

आज का उपाय --सूर्योपासना करें।पिता का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।

शुभ रंग --लाल व पीला।

आज का शुभ अंक --01 व 02

आज का धनु राशिफल

आज मित्रों के सहयोग से कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को और बेहतर करें, आर्थिक प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। धार्मिक सतसंग से भय से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत डिनर पर रहेंगे।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। गुड़ व गेंहू का दान लाभदायक है।

शुभ रंग --पीला व सफेद।

आज का शुभ अंक --02 व 03

आज का मकर राशिफल

शनि व चन्द्रमा सफल करेंगे।बिजनेस में सफलता है। ऑफिस में कार्य का वातावरण पहले से बेहतर होगा, सकारात्मक सोच से ही जॉब या व्यवसाय को सही दिशा दे सकते हैं। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत डायमंड रिंग गिफ्ट करें।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। मूंग व गुड़ का दान सहायक है।

शुभ अंक -नीला व हरा।

आज का शुभ अंक -04 व 06

आज का कुंभ राशिफल

बिजनेस में सफलता व जॉब में नवीन पद या दायित्व प्राप्त कर सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं को हल करें। बिजनेस में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि व चन्द्रमा कफ प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय --शिवलिंग का कुशोदक से जलाभिषेक करें।

शुभ रंग -हरा व नीला।

आज का शुभ अंक --03 व 09

आज का मीन राशिफल

गुरु व चन्द्रमा शिक्षा में सफलता देंगे।मानसिक तनाव रहेगा। रिलेशन के प्रति सकारात्मक सोच ही आपको सही दिशा में ले जाएगी। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। मंगल जमीन का सुख देगा।

आज का उपाय ---बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें। उड़द का दान सहायक है।

आज का शुभ अंक --01 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article