10 February 2025 Rashifal In Hindi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा। बिजनेस में आ रही परेशानियों का समाधान निकालने में सफल रहेंगे। क्रोध पर संयम रखना होगा। वृषभ राशि की बात करें तो इस राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है। प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना है। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। तो वहीं मिथुन राशि वालों का कोई रूका हुआ महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। जानिए बाकी राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
10 February 2025 Rashifal In Hindi
मेष- चन्द्रमा चतुर्थ व गुरु द्वितीय गोचर में है। संघर्षों में निखरने का समय है। व्यवसाय में प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाओं का समाधान होगा। बिजनेस में इमोशन से बचें। स्टूडेंट्स,आपका करियर बहुत महत्वपूर्ण है। लव लाइफ में स्टडी व लव के संतुलन का समय है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय -- जीवन में शुभता व सफलता के लिए भगवान शिव जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। तिल व उड़द का दान करें। शुभ रंग --पीला व सफेद। शुभ अंक --01 व 09
वृष- चन्द्रमा तृतीय व गुरु इसी राशि में है। व्यवसाय में प्रगति व बहुत शीघ्र प्रमोशन की सम्भावना है। क्रोध से बचें। स्टूडेंट्स पढ़ाई के साथ साथ ध्यान व योग भी करें।पारिवारिक विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बना रहेगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। गेहूं व मसूर का दान करें। शुभ रंग --नीला व सफेद। आज का शुभ अंक --01 व 07
मिथुन- आज का दिन चन्द्रमा द्वितीय व गुरु द्वादश गोचर कर रहे हैं। जॉब के लिए मंगलमय दिवस रहेगा। जॉब में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा।हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे। स्वास्थ्य में कोई भी लापरवाही परेशान कर सकती है। आज का उपाय --तिल व उड़द का दान करें। श्री गणेश उपासना करें। शुभ रंग--नारंगी व नीला। शुभ अंक -04 व 07
कर्क- चन्द्रमा इसी राशि में रहेंगे। जॉब में लगातार मेहनत के बावजूद अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिल पा रही है। बिजनेस में भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। छात्र टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। लव लाइफ में सुखद मोड़ आ सकता है। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। तिल का दान श्रेयष्कर है। शुभ रंग -सफेद व पीला। आज का शुभ अंक -02 व 03
सिंह- चन्द्रमा द्वादश व्यय देंगे। जॉब में किसी विशेष वर्क के पूर्ण होने लेकर खुश रहेंगे। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। व्यवसाय को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।छात्र सेल्फ स्टडी का आलम्ब लें। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय -- हनुमान जी की उपासना करें।मूंग व गुड़ का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। असत्य मत बोलें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। शुभ रंग --पीला व सफेद। शुभ अंक --01 व 03
कन्या- एकादश चन्द्रमा जॉब में प्रमोशन को लेकर सफल करेंगे।आपके कार्य पद्धति की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। जॉब में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहने की संभावना है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय --श्री गणेश जी की उपासना करें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। कम्बल का दान संकट से बचाएगा। शुभ रंग--लाल व बैगनी। आज का शुभ अंक -06 व 08
तुला- व्यवसाय को और बेहतर करने को लेकर प्रयासरत रहेंगे। चन्द्रमा कर व गुरु वृष में हैं। स्टुडेंट्स कम्पटीशन्स में सफलता के लिए खूब मेहनत करें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। तनाव से मुक्त रहिए। आलस्य से दूर रहना होगा। ज्यादा भाग दौड़ हानिप्रद हो सकती है। हेल्थ पहले से बेहतर रहेगी। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें। अन्न दान करें। शुभ रंग --नीला व लाल। आज का शुभ अंक -04 व 09
वृश्चिक- चन्द्रमा भाग्य भाव में हैं। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। पिता के आशीर्वाद से मन खुश रहेगा। छात्रों के करियर को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। व्यवसाय में लाभ होगा। स्वास्थ्य में खान पान पर नियंत्रण लाभप्रद रहेगा। आज का उपाय --माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। माता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से सभी ग्रह जनित बाधा समाप्त होती है। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक -03 व 09
धनु-जॉब को लेकर बहुत ही समर्पित रहेंगे। चन्द्रमा अष्टम व गुरु खष्ठम है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बिजनेस में किसी नए डील को लेकर आपका प्रयास जारी रहेगा। जॉब में परफार्मेंस और बेहतर करें। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में बाधा रह सकती है। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। आज का उपाय --शिवलिंग पर गंगा जल व कुशोदक से अभिषेक करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। शुभ रंग --पीला व नारंगी। आज का शुभ अंक -02 व 09
मकर-जॉब पहले से बेहतर होगा। चन्द्रमा सप्तम हैं। छात्रों के करियर में प्रगति संभावित है। आप एक धार्मिक व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य में बीपी के पेशेंट सावधानी बरतें। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी।श्री गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें। बुध के द्रव्य मूंग व हरे वस्त्र का दान करें। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। शुभ रंग -नीला व आसमानी। शुभ अंक -04 व 08
कुम्भ- शनि इसी राशि में व चन्द्रमा कर्क में हैं। परिवार में किसी साथी सदस्य के व्यवहार से परेशान रह सकते हैं। जॉब में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।योग करते रहें। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ व पीपल को जल व दुग्ध अर्पित करते रहें। शुभ रंग -नीला व हरा। आज का शुभ अंक -,01 व 02
मीन-गुरु तृतीय व चन्द्रमा पंचम हैं। आप जॉब को लेकर खुश रहेंगे। व्यवसाय में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। आध्यात्मिक सफलता से आप यशस्वी होते हैं। युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। असत्य व क्रोध से बचें। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। मूंग व गुड़ का दान करें। आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें, चने की दाल का दान करें। शुभ अंक --01 व 03। शुभ रंग -लाल व पीला
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
