अध्यात्म

10 February 2025 Panchang: आज है विश्वकर्मा जयंती, जान लें पूजा का शुभ मुहूर्त और आज का पूरा पंचांग

10 February 2025 Panchang: पंचांग अनुसार 10 फरवरी को माघ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि शाम 6 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी लग जाएगी। जानिए इस दिन के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त।

Image

10 February 2025 Panchang

10 February 2025 Panchang: आज त्रयोदशी तिथि है। पूर्व जन्म के पापों के निवारण हेतु यह भगवान शंकर के निमित्त पावन व्रत है। भगवान शिव जी की उपासना करें। गेंहू व चावल का दान करें, सोमवार व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है। श्री शिवपुराण का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। माता गंगा की उपासना करें। श्री रामचरित मानस के पाठ से सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। हनुमान जी के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान व दान पुण्य करें। अन्न-वस्त्र का दान बहुत ही पुण्यदायी होता है, इससे कष्ट समाप्त व धन आगमन तथा शुभता का आगमन होता है, पुण्य की प्राप्ति होती है। शिव उपासना से मनोवांछित फल मिलते हैं तथा सभी पाप नष्ट होते हैं व आपका आध्यात्मिक मार्ग प्रशस्त होता है। नदी के तट पर ही पार्थिव का शिवलिंग बनाकर रूद्राभिषेक करें। महामृत्युंजय मन्त्र का जप करें। आज पार्थिव शिवलिंग बनाकर रुद्राभिषेक करें। आज प्रदोष काल में भगवान शिवमन्दिर जाएं व जलाभिषेक करें। अब जानिए आज का पूरा पंचांग।

आज का पंचांग 10 फरवरी 2025

संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-माघ, शुक्ल पक्ष,त्रयोदशी

तिथि- त्रयोदशी

दिवस -सोमवार

सूर्योदय-07:07am

सूर्यास्त-6:03pm

नक्षत्र- पुनर्वसु

चन्द्र राशि - कर्क,स्वामी ग्रह-चन्द्रमा

सूर्य राशि- मकर,स्वामी ग्रह-शनि

करण- बालव

योग- वैधृति

आज के शुभ मुहूर्त

अभिजीत-12:11pm से 12:58 pm तक

विजय मुहूर्त-02:25pm से 03:24pm तक

गोधुली मुहूर्त--06:21pm से 07:20pm तक

ब्रम्ह मुहूर्त-4:03m से 05:09am तक

अमृत काल-06:07am से 07:41am तक

निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:40से 12:22तक रात

संध्या पूजन-06:21 pm से 07:08pm तक

दिशा शूल-पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त--राहुकाल-सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article