राशिफल

1 March 2024, Aaj Ka Rashifal: मार्च महीने के पहले दिन इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत, जानें सारी राशियों का हाल

1 March 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल):मार्च महीने का पहला दिन मेष राशि के जातक को के लिए सफलता भरा रहेगा। वहीं कर्क राशि के जातक को आज के दिन थोड़ी परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं बाकी सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

1 March 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल):मार्च महीने का पहला दिन मेष राशि के जातक को के लिए सफलता भरा रहेगा। वहीं कर्क राशि के जातक को आज के दिन थोड़ी परेशानी हो सकती है। राशिफल के अनुसार मिथुन राशि के जातक कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। वहीं कन्या राशि के जातक किसी यात्रा पर जा सकते हैं। मकर राशि के जातक की लव लाइफ में थोड़ी समस्या आ सकती है। वहीं मीन राशि के जातक के करियर में सफल हो सकते हैं। आइए जानते हैं सभी राशियों का हाल।

मेष

राजनीति के लिए आज का दिवस सफलता भरा रहेगा। हेल्थ प्राब्लम रहेगी। करियर में सफलता के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए आज प्रयास करें।युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। टीचिंग, आईटी व बैंकिंग जॉब में प्रोमोशन में सफलता मिलेगी।धार्मिक कार्यों से शांति मिलेगी।

आज का उपाय ---हनुमान जी की उपासना व कम्बल का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग --पीला व नारंगी ।

आज का शुभ अंक --02 व 03

वृष

शुक्र व चन्द्रमा अनुकूल है। करियर में प्रोग्रेस का नए तरीके से प्रयास करें। छात्र पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें।क्रोध पर नियंत्रण रखें। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। बीपी के पेशेन्ट हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ करें।गाय को गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग --नीला व सफेद।

आज का शुभ अंक --02 व 03

मिथुन

व्यवसाय में नवीन अवसरों को देने वाला दिवस मंगलकारी है। उस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। बिजनेस में आज का दिन रोमांचकारी रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी । जल्द किसी न्यू बिजनेस की प्लानिंग करें।

आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।कम्बल का दान करना अच्छा रहेगा।

शुभ रंग --हरा व नीला।

आज का शुभ अंक --02 व 08

कर्क

चन्द्रमा व गुरु अनुकूल हैं। करियर में सफलता है। बिज़नेस में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है।ऑफिस वर्क को लेकर तनाव आ सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। वाणी व व्यवहार में मृदुभाषिता हो।

आज का उपाय --श्री सूक्तम का पाठ करें।गुड़ व अनार का दान फलदायी है।

शुभ रंग --लाल व सफेद।

आज का शुभ अंक -06 व 09

सिंह

जॉब प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे।उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। बैंकिंग व मीडिया जॉब को शुक्र सफल करेगा।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। धार्मिक यात्रा की संभावना है। स्टूडेंट्स सही दिशा में अध्ययन करें। लें।

आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें। अन्न व कम्बल का दान करें।

शुभ रंग --पीला व असमानी।

आज का शुभ अंक --04 व 07

कन्या

बुध व शनि गोचर मैनेजमेंट फील्ड के स्टूडेंट्स के सपोर्ट में हैं। छात्र अग्रिम अध्ययन हेतु विदेश जाने की प्लाननिंग कर सकते हैं। सुदूर यात्रा की योजनाओं को टालें मत।गुरु व चन्द्रमा जॉब सम्बंधित यात्रा सफल करेगी। गृह निर्माण सम्बन्धी कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा।लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा।

आज का उपाय --विष्णु जी की उपासना करें तथा उनको पीले वस्त्र व फल अर्पित करें।कम्बल व ऊनी वस्त्रों का दान करें।

शुभ रंग --बैगनी व हरा।

आज का शुभ अंक --04 व 07

तुला

जॉब में कुछ नवीन पद प्राप्त करने का प्रयास करेंगे।बिजनेसमैन लाभान्वित होंगे। नई व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर प्रयासरत रहेंगे।लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय --शिव उपासना करें तथा ऊनी वस्त्रों का दान करें।

शुभ रंग --हरा व आसमानी।

आज का शुभ अंक --05व 08

वृश्चिक

धन का व्यय होगा।मङ्गल व शुक्र जॉब व बिजनेस में संघर्ष के बाद ही सफलता देंगे। स्टूडेंट्स के करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं अब समाप्त होंगी।उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।

आज का उपाय -श्री विष्णु जी की उपासना करें। मूंग का दान करें।

आज का शुभ अंक --06 व 08।

शुभ रंग -पीला व लाल

धनु

करियर में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। छात्र अपने स्टडी को और बेहतर करें। पॉलिटिक्स में सफलता को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे।

आज का उपाय --पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।अनार का दान उत्तम फलदायी है।

शुभ रंग --बैगनी व लाल ।

आज का शुभ अंक --05 व 08

मकर

व्यवसाय में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। संयमित दिनचर्या से ही जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ तनावग्रस्त हो सकती है। आज का उपाय --श्री गणेश जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। सप्त अन्न का दान करें।श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

शुभ रंग --आसमानी व हरा।

आज का शुभ अंक --06 व 07

कुम्भ

बिजनेस को लेकर कन्फ्यूज रह सकते हैं। सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। कुछ अधीनस्थ कर्मचारी प्रॉब्लम दे सकते हैं। आज बिजनेस में एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।

आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना करें। श्री अरण्यकांड का पाठ करें।

शुभ रंग -हरा व आसमानी।

आज का शुभ अंक -01 व 09

मीन

जॉब वर्क में बिजी रहेंगे। अपने निहित दायित्व को सही दिशा देंगे । स्टूडेंट्स का करियर सफल रहेगा व अध्ययन को लेकर खुश रहेंगे। व्यय की अधिकता रहेगी। लव लाइफ में इमोशन से बचें। सुंदर यात्रा संभावित है। लव पार्टनर को फूलों का गुलिस्तां गिफ्ट करें।

आज का उपाय --कनकधारा स्तोत्र के पाठ से आर्थिक समस्या का समाधान होगा।अनार का दान करते रहें।

शुभ रंग --लाल व हरा।

आज का शुभ अंक --02 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article