Ranchi Crime: रांची में दिल दहलाने वाली घटना, रेप के बाद पत्‍थर से कुचल कर हत्‍या, फिर पेट्रोल डालकर जलाया शव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 10, 2022, 09:57 PM IST

Ranchi Crime: रांची के नरकोपी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक युवती के साथ दुष्‍कर्म के बाद पत्‍थर से कुचल कर उसकी हत्‍या कर दी गई। इसके बाद पेट्रोल डालकर शव को पूरी तरह से जला दिया गया। जिससे युवती की पहचान नहीं हो पा रही है। तीन थानों की पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Ranchi Crime: रांची में दिल दहलाने वाली घटना, रेप के बाद पत्‍थर से कुचल कर हत्‍या, फिर पेट्रोल डालकर जलाया शव
Photo Credit: Representative Image

Ranchi Crime: रांची के नरकोपी थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां के भरनो प्रखंड के वनटोली आश्रम से सटे चट्टी रोड की साइड में स्थित एक अर्द्धनिर्मित घर से पुलिस ने एक युवती का पूरी तरह से जला हुआ शव बरामद किया है। पुलिस जांच में पता चला है कि, युवती के साथ पहले दुष्कर्म किया गया, फिर पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गयी है। इसके बाद युवती की पहचान मिटाने के लिए शव पर पेट्रोल डालकर जला दिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि, यह दुष्‍कर्म है या फिर सामूहिक दुष्‍कर्म। पुलिस अब युवती की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

जिस जगह पर यह वारदात हुई वहां पर भरनो, भंडरा व नरकोपी थाना की सीमा आपस में मिलती है। तीन थानों का बॉर्डर होने की वजह से तीनों थानों की पुलिस इस घटना को सुलझाने और आरोपियों की धरपकड़ में लगी है। हालांकि कागजी कार्रवाई की जिम्‍मेदारी नरकोपी थाना को दी गई है। नरकोपी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज अनुसंधान में जुट गयी है। इस घटना के बाद से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

घटना स्‍थल से मिली शराब और पेट्रोल की बोतले

घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे बेड़ो डीएसपी रजत मानिक बाखला ने बताया कि, अभी तक जांच में पता चला है कि, मृतक युवती की उम्र करीब 18 से 20 वर्ष के पास है। घटना स्थल से पुलिस को पेट्रोल की शीशी, शराब की कई बोतल भी बरामद हुई है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि, इस वारदात में एक से ज्‍यादा लोग शामिल रहे होंगे। पुलिस ने बताया कि, कुछ युवक चट्टी रोड मठ पहाड़ के समीप से गुजर रहे थे, तभी उन्‍हें इस अर्द्धनिर्मित घर से दुर्गंध आती महसूस हुई। युवकों ने जब घर में झांक कर अंदर देखा तो वहां युवती का जला हुआ शव मिला। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बताया कि, वारदात वाली जगह सूनसान रहती है। हो सकता है कि, रात को इस वारदात को अंजाम दिया गया हो, जिसकी वजह से किसी को पता नहीं चल पाया। हालांकि पूरे मामले का पता जांच के बाद ही चल पायेगा।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!