Double Murder In Ranchi: रांची में पिता-पुत्र की निर्मम हत्या, दामाद ने दोनों को बुलाया था होटल और फिर...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 11, 2022, 08:30 PM IST

Double Murder In Ranchi: रांची में दो लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। पिता-पुत्र का शव होटल के कमरे से मिला है। होने वाले दामाद ने अपने साले को एक कंपनी में इंटरव्यू देने के लिए बुलाया था। घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।

Double Murder In Ranchi: रांची में पिता-पुत्र की निर्मम हत्या, दामाद ने दोनों को बुलाया था होटल और फिर...
Photo Credit: Representative Image

Ranchi Crime News: राजधानी रांची में एक होटल के कमरे में एक व्यक्ति और उसके पुत्र का शव मिला है। जिनकी हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है। पुलिस ने इस मामले की जानकारी दी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि मृतकों की पहचान नागेश्वर मेहता और उनके बेटे अभिषेक मेहता के रूप में हुई है। घटना की जांच के लिए एसआईटी की टीम बना ली गई है। पुलिस जल्द ही किसी नतीजे पर पहुंचेगी।

बता दें कि दोनों पिता-पुत्र हजारीबाग जिले के इचक ब्लॉक के निवासी थे। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात स्टेशन रोड पर एक होटल में हुई थी। पुलिस को संदेह है कि दोनों को मारने से पहले, उनके खाने में कोई नशीला पदार्थ मिलाया गया था। उसके बाद किसी धारदार हथियार से मर्डर कर दिया गया।

पुलिस को शंका, किसी एक ने की है हत्या

मिली जानकारी के अनुसार रांची शहर के पुलिस अधीक्षक अंशुमान कुमार ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि बेटे अभिषेक को लेकर पिता किसी फार्मेसी में डिप्लोमा के साक्षात्कार के लिए रांची आए हुए थे, जो रविवार को निर्धारित किया गया था। पुलिस अधीक्षक कुमार ने बताया कि, ''परिवार के होने वाले दामाद ने घटना के बारे में सूचित किया था। बता दें कि दामाद रविवार की सुबह और फिर शाम को भी उनसे मिला था। दामाद से पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि हत्याएं एक व्यक्ति ने ही की हैं। हालांकि, इस मामले में आगे की जांच जारी है।

होने वाले दामाद ने बुलाया था रांची

जानकारी के लिए बता दें कि रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा ने घटना की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया है। एक फोरेंसिक टीम ने भी होटल के कमरे का दौरा किया और मौके से कई नमूने एकत्र किए हैं। पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजनों का कहना है कि होने वाले दामाद चंदन ने ही दोनो पिता-पुत्र को रांची बुलाया था। उसी ने होटल का कमरा भी बुक किया था। बहरहाल पुलिस चंदन से पूछताछ कर रही है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!