Ranchi Airport Development: अब रांची एयरपोर्ट का होगा विकास, दिल्ली एयरपोर्ट की तर्ज पर किया जाएगा डेवलपमेंट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 27, 2022, 01:56 PM IST

Ranchi Airport Development: देश की राजधानी दिल्ली की तरह रांची एयरपोर्ट का विकास किया जाएगा। यहां यात्री सुविधाएं बढ़ाए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। कुछ योजनाओं पर काम चल भी रहा है। इससे रांची समेत पूरे सूबे के लोगों को जबर्दस्त फायदा होगा।

Ranchi Airport Development: अब रांची एयरपोर्ट का होगा विकास, दिल्ली एयरपोर्ट की तर्ज पर किया जाएगा डेवलपमेंट
Photo Credit: Twitter

Ranchi Airport Development: राजधानी रांची वालों के लिए बेहद अच्छी खबर है। अब रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को दिल्ली जैसा विकसित एयरपोर्ट बनाया जाएगा। रांची एयरपोर्ट को विकसित करने का काम एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा किया जाएगा। इस बारे में अथॉरिटी के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने से काफी देर तक चर्चा भी की है। मुख्यमंत्री ने अथॉरिटी के चेयरमैन को कहा कि रांची समेत कुछ प्रमुख शहरों से देवघर के लिए विमान सेवा जल्द शुरू किया जाना चाहिए। 

देवघर के लिए विमान सेवा शुरू होने से लोगों को काफी सहूलियत होगी। खासतौर पर शिव भक्तों का सफर बेहद आसान हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवघर में एम्स भी है।  ऐसे में यहां के लिए विमान सेवा होना बेहद जरूरी है। 

एयरपोर्ट के विकास के लिए 301 एकड़ भूमि की जररूत

एयरर्पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन संजीव कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बताया है कि रांची एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 301 एकड़ जमीन की जरूरत पड़ेगी। हेमंत सोरेन ने जमीन उपलब्ध कराने को लेकर आश्वासन दिया है। अथॉरिटी के चेयरमैन का कहना है कि बिरसा मुंडा एयरपोर्ट का वर्तमान रनवे 2.5 किलोमीटर का ही है। मुख्य रनवे को और बढ़ाए जाने की योजना है।  

हुंडरू गांव के आसपास सुविधाएं होंगी विकसित

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन ने बताया कि नई दिल्ली के टर्मिनल-तीन की तरह बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जरूरी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। दिल्ली एयरपोर्ट की टर्मिनल सिटी के पास एयरो सिटी बनी है। वहां कई होटल, रेस्तरां, क्लब और अन्य सुविधाओं को विकसित किया गया है। वैसे ही रांची एयरपोर्ट के पास हुंडरू गांव के आसपास सुविधाओं को विकसित किया जाना है। 

एयरपोर्ट परिसर में बिरसा मंडा की आदमकद प्रतिमा लगी

रांची एयरपोर्ट परिसर में बिरसा मुंडा की एक आदमकद प्रतिमा लगाई गई है। इसका अनावरण गुरुवार को किया गया है। यह प्रतिमा एयरपोर्ट के वीआईपी गेट के पास लगी है। आर्ट कंपनी इंसाल ने यह प्रतिमा लगाई है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!