Kota Chori Video: राजस्थान से एक चोरी का वीडियो सामने आया है। कोटा का ये वीडियो है, जो सामने आया है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि चोर घर में अंदर चोरी करने के लिए घुसने का प्रयास कर रहा था, जहां वह फंस गया और पकड़ा गया। चोर एग्जॉस्ट फैन के होल में फंस गया। मकान मालिक ने घर आकर चोर को पकड़ लिया।
Jan 06, 6:34 AMराजस्थान के बाड़मेर में डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर के तौर पर काम कर रहीं IAS ऑफिसर टीना डाबी, कॉलेज फीस बढ़ोतरी को लेकर स्टूडेंट्स के विरोध प्रदर्शन से जुड़े एक विवाद के बाद फिर चर्चा में आ गई हैं। यह मामला, जो एक लोकल प्रशासनिक मामला था, जल्दी ही एक नेशनल सोशल मीडिया बहस में बदल गया, जहां ऑनलाइन रिएक्शन आने लगे।
Dec 23, 10:21 AMJhunjhunu Gang War: राजस्थान के झुंझुनू जिले में शुक्रवार को हुई कथित गैंगवार में एक हिस्ट्रीशीटर सहित दो बदमाशों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह घटना नवलगढ़ के गोठड़ा थाना क्षेत्र स्थित खिरोड़ गांव के पास हुई। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को दबोच लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
Dec 12, 11:05 AMसवाई माधोपुर स्थित प्रदेश के सबसे बड़े रणथंभौर टाईगर रिजर्व में तेंदुए के हमले में एक 7 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। रणथंभौर में इस वर्ष तेंदुए के हमले से ये चौथी मौत है।
Dec 11, 5:37 PMहनुमानगढ़ जिले में प्रस्तावित एथेनॉल प्लांट को लेकर किसानों का विरोध लगातार जारी है। टिब्बी और राठीखेड़ा के आसपास बड़ी संख्या में किसान गुरुद्वारे में इकट्ठा होकर अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। प्रशासन और सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।
Dec 11, 1:24 PMRajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 11 December 2025 जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा में मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में कड़ाके की ठंड तेजी से बढ़ रही है और कई जिलों में न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट देखी जा रही है। शीतलहर का प्रभाव खासकर शेखावाटी क्षेत्र में अधिक महसूस हो रहा है, जहां सुबह-शाम ठंडी हवाएं लोगों को कंपा रही हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है।
Dec 11, 3:34 AMRajasthan News: राजस्थान सरकार ने एक लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौतों (MoU) की ग्राउंड ब्रेकिंग कर इतिहास रच दिया।
Dec 10, 6:12 PMराजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर में देर रात एक स्लीपर बस और ट्रक की आमने-सामने हुई भिड़ंत ने बड़ा हादसा कर दिया। दुर्घटना में 4 यात्रियों की जान चली गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहत टीमें और स्थानीय लोग मिलकर रातभर मौके पर फंसे यात्रियों को निकालने और उन्हें अस्पताल पहुंचाने में जुटे रहे।
Dec 10, 7:27 AMRajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10 December 2025 जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा में मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में मौसम ने फिर करवट ले ली है, क्योंकि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब समाप्त हो गया है। राज्य के कई इलाकों में साफ आसमान और बढ़ती ठंड ने मौसम को और भी सर्द बना दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज, 10 दिसंबर से राज्य में फिर से शीतलहर का दौर शुरू होने की संभावना है।
Dec 10, 2:44 AMजयपुर हाई कोर्ट में मंगलवार को लगातार तीसरी बार बम धमकी मिलने से अफरा-तफरी मच गई। सुनवाई को रोककर पूरा परिसर तुरंत खाली कराया गया। बम की सूचना पर बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड और QRT की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद गहन सर्च अभियान चलाया गया।
Dec 09, 8:24 AMराजस्थान के अजमेर जिले के बिजयनगर में मंगलवार तड़के पुलिस की 112 गाड़ी के संविदा चालक दो बदमाशों ने हमला कर दिया। संदिग्ध युवकों से पूछताछ के दौरान पहले उन्हें पीटा गया और फिर गोली मार दी गई, जो छाती में लगकर पेट में फंस गई। गंभीर हालत में उसे जेएलएन हॉस्पिटल अजमेर में भर्ती कराया गया है।
Dec 09, 7:42 AMJal Jeevan Mission Scam Rajasthan: राजस्थान सरकार ने जल जीवन मिशन में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के तत्कालीन अतिरिक्त मुख्य सचिव समेत छह अधिकारियों के खिलाफ जांच की मंजूरी दी है।
Dec 09, 5:43 AMराजस्थान के बाड़मेर में नई बनी सड़क का एक वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को चौंका दिया है। सड़क एक दिन भी ठीक से नहीं टिक पाई और हल्का सा हाथ लगाने पर टूटती नजर आई। इस घटना के बाद निर्माण की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन और ठेकेदारी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
Dec 08, 2:08 PMराजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में रविवार की रात एक भयंकर सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, मृतक घायल दंपति की मदद कर रहे थे कि तभी एक कार ने उन्हें कुचल दिया।
Dec 08, 11:42 AMराजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में संगरिया रोड पर मानकसर के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक बस अचानक सामने आई बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
Dec 08, 11:05 AMचूरू पुलिस ने रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सक्रिय बदमाशों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी 50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में पकड़ा गया, जबकि दूसरा 8 साल से फरार 5000 का इनामी दिल्ली से दबोचा गया।
Dec 07, 6:22 PMडीडवाना–कुचामन जिले के गच्छीपुरा थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय सुरेश दादरवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। शुरुआत में इसे सड़क हादसा माना गया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में यह एक सुनियोजित हत्या का मामला निकला। पुलिस ने मामले में सुरेश की पत्नी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
Dec 07, 5:59 PMजयपुर मेटल्स के कर्मचारियों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने जयपुर में पैदल मार्च निकालते हुए सरकार पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि 1558 मजदूरों के अधिकारों की अनदेखी कर जमीन का कब्जा जल्दबाज़ी में सौंपा गया। खाचरियावास ने चेतावनी दी कि कांग्रेस मजदूरों के हक की लड़ाई पूरी मजबूती से जारी रखेगी।
Dec 07, 2:23 PMजयपुर के मालवीय नगर में एक पांच मंजिला इमारत खतरनाक रूप से झुक गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में पता चला कि बिना अनुमति के बेसमेंट की खुदाई ने इमारत की मजबूती को कमजोर कर दिया। पुलिस और प्रशासन ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया।
Dec 07, 1:05 PMIndiGo Crisis: इंडिगो संकट के बीच यात्रियों की मांग में अचानक वृद्धि के कारण रेलवे नई दिल्ली एवं पटना, मुंबई एवं नयी दिल्ली, अहमदाबाद और नई दिल्ली के बीच चलने वाली कई ‘प्रीमियम ट्रेन’ में सभी प्रकार के एसी डिब्बों की संख्या बढ़ाने पर काम कर रहा है। वहीं दक्षिण भारत समेत अन्य रीजन के लिए विशेष ट्रेनों का इंतजाम किया गया है।
Dec 06, 6:22 PMजयपुर में पुलिस ने एक मॉडिफाइड थार गाड़ी से फर्जी MLA वाहन प्रवेश पत्र स्टिकर बरामद कर बड़ा खुलासा किया। शिप्रापथ थाना पुलिस ने गाड़ी जब्त कर ड्राइवर देव प्रताप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने समाज में रौब जमाने और टोल टैक्स बचाने के लिए यह फर्जी स्टिकर लगाया था।
Dec 06, 10:00 AMशनिवार सुबह जयपुर के जवाहर सर्किल पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अचानक आम जनता के बीच मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे। लोगों ने उन्हें देखकर पहले आश्चर्य जताया, फिर खुशी से उनके साथ टहलने लगे। इस दौरान उन्होंने ‘फिट इंडिया-फिट राजस्थान’ का संदेश देते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।
Dec 06, 6:43 AMराजस्थान के झालावाड़ में पुलिस ने नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा माफियाओं की आर्थिक ताकत पर सीधा प्रहार किया है। “ऑपरेशन दिव्य प्रहार” के तहत करीब 125 करोड़ रुपये की अवैध संपत्तियों को फ्रीज कर जिले में नशा नेटवर्क की कमर तोड़ दी गई। तीन महीने की गुप्त तैयारी के बाद की गई इस कार्रवाई ने अपराधियों में भारी खौफ पैदा कर दिया है।
Dec 05, 6:53 AMबीकानेर के अलफुरकान एजुकेशनल ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद सदीक की गिरफ्तारी से अवैध फंडिंग, कट्टरपंथ और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का बड़ा मॉड्यूल सामने आया है। ईडी जांच में करोड़ों की संदिग्ध लेन-देन, विदेशी यात्राओं के कनेक्शन और हिज्ब-उत-तहरीर जैसे संगठनों से संपर्क उजागर हुए हैं। कोर्ट ने सदीक की कस्टडी बढ़ाकर जांच को और मजबूत किया है, जो राजस्थान में कट्टरपंथ के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
Dec 05, 5:46 AM