राजस्थान

Rajasthan News: बाइक को बचाने में सड़क पर पलटी बस; तीन लोगों की मौत, कई घायल

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में संगरिया रोड पर मानकसर के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक बस अचानक सामने आई बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

Image

घटनास्थल पर पहुंचीं एम्बुलेंस

Photo : Times Now Digital

Hanumangarh Accident: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, संगरिया रोड पर मानकसर के पास एक बस बाइक को बचाने के फेर में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया। क्रेन बुलवाकर बस को किनारे किया गया और घायलों को एंबुलेंसोंं की मदद से नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बस पलटने के कारण सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात भी प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा अचानक सामने आई बाइक को बचाने के दौरान हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों की पहचान की जा रही है।

चित्तौड़गढ़ में भी हुआ हादसा

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में भी एक गंभीर हादसा हो गया। कोटा-चित्तौड़गढ़ राजमार्ग पर रविवार रात एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि चारों लोग एक घायल दंपति की मदद कर रहे थे तभी एक कार ने उन्हें कुचल दिया। यह घटना चित्तौड़गढ़ के बेगूं इलाके में माडना के पास हुई। दंपति शंभूलाल और काली बाई एक वाहन की टक्कर लगने के कारण जमीन पर गिर गए थे और जब पास के ढाबे में मौजूद स्थानीय लोग उनकी मदद के लिए दौड़े तो चित्तौड़गढ़ से आ रही एक कार ने उन लोगों को कुचल दिया। पुलिस ने बताया कि इस बीच पीछे से आ रही एक अन्य कार पहली कार से टकरा गई, जिससे वह पलट गई। पुलिस ने बताया कि हेमराज गुर्जर (35) एवं राजेश मीणा (29) की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य फोरूलाल गुर्जर (33) एवं सोनू गुर्जर (40) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article