Kota Chori Video: राजस्थान से एक चोरी का वीडियो सामने आया है। हालांकि, चोर चोरी नहीं कर पाया, क्योंकि वो ऐसा फंसा जैसे पिंजरे में चूहा। जी हां, कोटा में एक परिवार खाटू श्याम भगवान के दर्शन करने गया था। पीछे से चोर आ गया। लेकिन वह चोरी करके भाग ना सका और पकड़ा गया। दरअसल, चोर एग्जॉस्ट फैन के होल में फंस गया। मकान मालिक ने घर आकर चोर को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। वहीं, चोर का साथी भाग निकला।
क्या है पूरा मामला?
यह कोटा शहर के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के प्रताप नगर की घटना है। चोरी की वारदात को अंजाम देने 4 जनवरी की रात 12.50 बजे कार से चोर आए थे। उस दौरान मकान मालिक पत्नी के साथ खाटू श्याम के दर्शन करने गया हुआ था, जहां वे घर लौटे तो 4 जनवरी की रात 1 बज रहा था। जब पत्नी मकान के मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर अंदर दाखिल हुई तो रसोईघर से कुछ आहट की आवाज सुनाई दी।
जब उन्होंने देखा तो रसोई घर के एग्जॉस्ट फैन के होल में आधा अंदर आधा बाहर चोर फंसा हुआ था। चोर को मकान मालिक ने सोसाइटी के लोगों की मदद से पुलिस को पकड़वाया। जहां चोर को एक घंटे की महनत करके होल से बाहर निकाला गया। वहीं, मकान मालिक सुभाष रावत की रिपोर्ट पर बोरखेडा थाना पुलिस ने चोर को गिरफ्तार किया और केस दर्ज किया।
वीडियो देखें
इसके अलावा चोर का साथी मकान मालिक के आने पर भागने में कामयाब रहा। इस दौरान पुलिस ने कार जब्त कर ली। कार में सफेद परदे लगे हुए थे औ पुलिस का स्टीकर भी लगा हुआ था। वीडियो जो सामने आया है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि चोर घर में अंदर चोरी करने के लिए घुसने का प्रयास कर रहा था, जहां वह फंस गया और पकड़ा गया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
