राजस्थान

Barmer: सड़क है कि क्या है भाई...नरम मिठाई जैसी टूट गई; एक ही दिन में सामने आई निर्माण की हकीकत

राजस्थान के बाड़मेर में नई बनी सड़क का एक वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को चौंका दिया है। सड़क एक दिन भी ठीक से नहीं टिक पाई और हल्का सा हाथ लगाने पर टूटती नजर आई। इस घटना के बाद निर्माण की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन और ठेकेदारी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Barmer Road Construction Issue: राजस्थान के बाड़मेर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस सड़क का निर्माण सिर्फ एक दिन पहले हुआ था, उसकी गुणवत्ता इतनी खराब है कि लोग उसे आसानी से हाथों से उखाड़ रहे हैं। डामर की परत इस तरह टूट रही है जैसे कोई नरम मिठाई को उंगलियों से तोड़ रहा हो। स्थानीय निवासी सड़क के किनारे की सतह को हल्का-सा खुरचते हैं और पूरी परत बिना किसी जोर लगाए निकल जाती है।

सड़क को लेकर कई सवाल उठे

इस घटना ने सोशल मीडिया पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि सड़क निर्माण के दौरान आखिर कैसी लापरवाही और निम्न गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया गया होगा। वीडियो वायरल होते ही लोग तंज कसते हुए यह कहने लगे कि इतनी जल्दी तो घर की रोटियां भी नहीं टूटतीं, जितनी तेजी से यह सड़क बिखर गई।

लोगों में बढ़ा आक्रोश

वीडियो सामने आते ही क्षेत्र में लोगों का आक्रोश बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क बनाने में बेहद खराब गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल किया गया। कुछ लोग यह भी आरोप लगा रहे हैं कि निर्माण के दौरान रोलर ठीक से नहीं चलाया गया और बिटुमेन का मिश्रण भी निर्धारित मानकों के अनुसार नहीं था।

गुणवत्ता को पूरी तरह नजरअंदज किया गया

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण सिर्फ औपचारिकता निभाने के लिए किया गया और गुणवत्ता को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया। इसी कारण सड़क एक दिन भी नहीं टिक पाई और हल्का-सा स्पर्श करते ही टूटने लगी। लोगों का यह भी कहना है कि यदि काम तकनीकी मानकों का पालन करते हुए किया जाता, तो सड़क की हालत इतनी खराब नहीं होती। इस घटना के बाद कई नागरिकों ने प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article