Punjabi Song Wrong Man: रिलीज हुआ पंजाबी गाना 'रॉन्ग मैन', विशाखा की अदाओं ने बनाया दीवाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2022, 02:37 PM IST

Punjabi Song Wrong Man: जाने माने पंजाबी सिंगर जिगर का नया गाना रॉन्ग मैन रिलीज हो गया है और यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है।

Punjabi Song Wrong Man: जाने माने पंजाबी सिंगर जिगर का नया गाना रॉन्ग मैन रिलीज हो गया है और यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने जिगर ने बेहद खूबसूरती से गाया है जबकि यह गाना विशाखा राघव पर फिल्माया गया है। गाने के बोल मोंटी अकनवाली के हैं जबकि इसका निर्देशन चंदीप धालीवान ने किया है। इस वीडियो को लेकर ऐसी दीवानगी है कि इसे कुछ ही घंटे में 78 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने में विशाखा राघव का अंदाज जबरदस्त नजर आ रहा है। उनकी अदाएं फैंस को दीवाना बना रही हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!