Anushka Sen, Darsheel Safary Pyar naal: अनुष्का सेन और दर्शील सफारी को एक साथ देख कर फैंस हुए खुश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 6, 2020, 11:58 PM IST

Anushka Sen, Darsheel Safary Pyar Naal: यूट्यूब पर टॉप ट्रेंड कर रहा है विभोर पराशर का नया गाना 'प्यार नाल'। इसमें अनुष्का सेन और दर्शील सफारी की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है।

Pyar Naal Song: 'तारे जमीन पर' फिल्म से इस गाने तक दर्शील सफारी ने एक लंबा सफर तय किया है। बचपन से लेकर अब तक वह दर्शकों के चहेते बने हुए हैं। दर्शील के नए गाने प्यार नाल में देखकर फैंस काफी खुश हैं। इस गाने में दर्शील का साथ टीवी एक्ट्रेस अनुष्का सेन दे रहीं। 

गाने में दोनों की जोड़ी बहुत क्यूट लग रही है।  छोटी सुष्मिता जो अब बड़ी हो गई हैं इस गाने में काफी सुंदर दिख रहीं हैं। इस गाने में अनुष्का सेन एक केयरिंग और चंचल प्रेमिका होने के साथ दर्शील से कुछ प्यारे डिमांड कर रही हैं।

अनुष्का दर्शील से कहती हैं कि मेरे प्यार में जी-जी करना सीख जाओ, मेरे गुस्से को सहना सीखो, पबजी छोड़कर मेरे साथ लूडो खेला करो। दूसरी ओर दर्शील बहुत शर्मीले और शांत प्रेमी होने का रोल निभा रहे हैं। दोनों की इस नोकझोंक को फैंस का बहुत प्यार मिल रहा है। आपको बता दें कि गाने प्यार नाल को विभोर ने अपनी आवाज दी है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!