वसीम अमरोही के गाने 'मुझे तुमसे प्यार हो गया' ने मचाई धूम, रोमांटिक ट्रैक देख आपको भी हो जाएगा प्यार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 24, 2022, 06:55 PM IST

वसीम अमरोही का नया म्यूज़िक वीडियो 'मुझे तुमसे प्यार हो गया' हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने को अब तक 25 लाख 62 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

वसीम अमरोही के गाने 'मुझे तुमसे प्यार हो गया' ने मचाई धूम, रोमांटिक ट्रैक देख आपको भी हो जाएगा प्यार

Mujhe Tumse Pyar Hogaya Song: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, प्रोड्यूसर और एक्टर वसीम अमरोही का नया म्यूज़िक वीडियो 'मुझे तुमसे प्यार हो गया' हाल ही में रिलीज हुआ है और इस गाने ने यूट्यूब पर धूम मचा रखी है। इस गाने को अब तक 25 लाख 62 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह खूबसूरत लव सॉन्ग आदिल खान और खुशबू खान पर फिल्माया गया है जबकि उत्कर्ष सक्सेना ने इस गाने को आवाज दी है। गाने के बोल ऋतिक चौहान के हैं। 

3 मिनट 36 सेकंड के इस गाने में आदिल खान और खुशबू खान की केमिस्ट्री जबरदस्त नजर आ रही है। वीडियो में दोनों एक दूसरे के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। रामजी गुलाटी निर्देशित इस गाने को काफी खूबसूरत लोकेशन पर फिल्माया गया है। प्रशंसक इस मंत्रमुग्ध कर देने वाले रोमांटिक ट्रैक को सुनकर रोमांचित हैं और इस गाने पर खूब इंस्टाग्राम पर रील बना रहे है। गाने के निर्माता वसीम अमरोही सोशल मीडिया पर वह काफी हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 2 मिलियन से अधिक प्रशंसक हैं। यही वजह है कि उनका कोई भी गाना आते ही छा जाता है। 

वसीम रामजी गुलाटी के साथ एक म्यूजिक वीडियो से सिल्वर स्क्रीन पर अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। 'मुझे तुमसे प्यार हो गया' से पहले उनके गाने ‘मेरी बंदी’ और ‘दिल को ठग लिया’ भी यूट्यूब पर काफी पसंद किए जा चुके हैं। इन गानों को भी लाखों व्यूज अभी तक मिल चुके हैं।

Watch Video-

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!