Ammy Virk Nikka Zaildar 3 Review: जानिये क्‍यों देखें एमी व‍िर्क की पंजाबी फ‍िल्‍म न‍िक्‍का जैलदार 3

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2019, 03:15 PM IST

Ammy Virk Nikka Zaildar 3 Review: एमी व‍िर्क की न‍िक्‍का जैलदार 3 र‍िलीज हो गई है। इस कॉमेडी फ‍िल्‍म के गाने भी पॉपुलर हो रहे हैं।

Ammy Virk Nikka Zaildar 3 Review: जानिये क्‍यों देखें एमी व‍िर्क की पंजाबी फ‍िल्‍म न‍िक्‍का जैलदार 3
Photo Credit: Twitter

Ammy Virk Nikka Zaildar 3 Review: एमी व‍िर्क एक बार फ‍िर पर्दे पर कॉमेडी की डोज लेकर हाज‍िर हैं। उनकी फ‍िल्‍म न‍िक्‍का जैलदार 3 रिलीज हुई है। इस फ‍िल्‍म में उनके साथ लीड रोल में वाम‍िका गब्‍बी, सोन‍िया कौर और न‍िर्मल ऋष‍ि हैं। फ‍िल्‍म का एक गाना - फ‍िल्‍म बनान नूं फ‍िरां - खासा ह‍िट हो रहा है। 

ये है न‍िक्‍का जैलदार 3 की कहानी : इसके केन्‍द्र में पंजाब के एक गांव में रहने वाला पर‍िवार है, ज‍िसका मुख‍िया भाग स‍िंह बेहद कंजूस है। थोड़ा खर्च करने में ही उसकी हालत खराब होने लगती है। लेकिन उसके ख‍िलाफ कोई परिवार में कुछ कह भी नहीं सकता है। वहीं न‍िक्‍का का नेचर भाग स‍िंह से एकदम उलट है। एक द‍िन बस में जेब कट जाने से भाग स‍िंह को सदमा लगता है और इस वजह से बस में ही उसका न‍िधन हो जाता है। अंतिम संस्‍कार का खर्च देखकर पहले खुश न‍िक्‍का अचानक से परेशान द‍िखने लगता है। बाद में पता लगता है क‍ि उसके अंदर भाग स‍िंह का भूत आ गया है। इसके बाद भाग स‍िंह के भूत को भगाने के कई मजेदार सीक्‍वेंस बनते हैं जो फ‍िल्‍म को देखने लायक कॉमेडी बनाते हैं। 

अगर वीकएंड पर बॉलीवुड से हटकर अच्‍छी मजेदार फिल्‍म देखना चाहते हैं तो न‍िक्‍का जैलदार 3 अच्‍छा ऑप्‍शन है। 5 वजहों में यहां जानें क्‍यों देख सकते हैं ये फ‍िल्‍म : 

  1. एमी व‍िर्क, सोन‍िया कौर और वाम‍िका गब्‍बी का लव ट्राइएंगल। ये त‍िकड़ी पहली बार पर्दे पर साथ आ रही है। 
  2. फ‍िल्‍म की कहानी जगदीप सिद्धू की है जो बेहतरीन कॉमेडी प्‍लॉट ल‍िखने के लिए जाने जाते हैं। वह लगातार कई ह‍िट पंजाबी फ‍िल्‍में ल‍िख चुके हैं। 
  3. फ‍िल्‍म का न‍िर्देशन स‍िमरजीत सिंह ने क‍िया है जो ऐसी फ‍िल्‍मों को धार देने के लिए मशहूर हैं। 
  4. न‍िक्‍का जैलदार की इस तीसरी कड़ी में कॉमेडी का पुट ज्‍यादा है और हर क‍िरदार के पास आपको हंसाने का पूरा स्‍कोप है। वीकएंड में र‍िलैक्‍स होने के ल‍िए हंसी की डोज से बेहतर क्‍या होगा! 
  5. फ‍िल्‍म के तीनों ही गाने शानदार हैं और फ‍िल्‍माए भी खूबसूरती से गए हैं। पंजाबी मस्‍ती से भरपूर ये गाने आपको झूमने को मजबूर कर देंगे। 

अगर आपने ये फ‍िल्‍म देखी है तो फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं क‍ि न‍िक्‍का जैलदार 3 आपको कैसी लगी! 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!