Pune Crime News: पुणे फिर शर्मसार, पड़ोसी ने पार्किंग में किया 7 साल की बच्ची का रेप, आरोपी गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 16, 2022, 08:57 PM IST

Pune Crime News: महाराष्ट्र के पुणे में एक सात साल की बच्ची के साथ 42 साल के पड़ोसी ने रेप किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत के बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था।

Pune Crime News: पुणे फिर शर्मसार, पड़ोसी ने पार्किंग में किया 7 साल की बच्ची का रेप, आरोपी गिरफ्तार

Pune Crime News: महाराष्ट्र के पुणे से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक सात साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने ही गाड़ियों की पार्किंग में रेप किया। घटना रात के समय हुई और उस समय पीड़ित बच्ची अपनी सोसाइटी में ही साइकिल चला रही थी। जब वह पार्किंग पहुंची तो आरोपी ने उसे अपनी शिकार बना डाला। पीड़िता की शिकायत के बाद परिजन पुलिस थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मामला पुणे के पिंपरी-चिंचावड़ की एक रिहायशी सोसाइटी का है। सोमवार के दिन सात साल की मासूम पीड़िता  सोसाइटी परिसर में अपनी साइकिल को लेकर घूम रही थी। इसी दौरान एक कुत्ते के रास्ते में आने के बाद वह काफी डर गई और जल्दी में अपनी साइकिल लेकर एक दूसरे विंग की बिल्डिंग की पार्किंग में घुस गई। पार्किंग में पहले से मौजूद आरोपी ने बच्ची को अपनी ओर बुलाया और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया और उसका यौन शोषण किया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रेप के बाद पीड़िता अपने घर पहुंची और पूरी आपबीती परिजनों को सुनाई। पीड़िता की बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए और सीधा उसे पुलिस थाने लेकर पहुंचे। जहां पीड़ित परिजनों ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने एक्शन लेते हुए पीड़िता के रेपिस्ट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले की अभी जांच कर रही है।

थाने के प्रभारी निरीक्षक ने इस मामले में कहा कि, पुलिस ने आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत बलात्कार, छेड़छाड़ और यौन शोषण और POCSO अधिनियम की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने बताया कि, आरोपी उसी आवासीय सोसायटी के एक अपार्टमेंट में अकेला रहता है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!