Pune Holi Train: पुणे से दानापुर और मऊ के लिए होली पर चलेंगी स्पेशल ट्रेन, देखें पूरी लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2022, 07:56 PM IST

Pune Holi Train: मध्य रेलवे होली पर भीड़ कम करने के लिए पुणे और मुंबई से 14 अतिरिक्त होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। ये ट्रेन मुंबई और पुणे से मऊ, करमाली और दानापुर के बीच चलेंगी। ये त्योहार पर घर जाने वालों के लिए खास व्यवस्था की जा रही है।

Pune Holi Train: पुणे से दानापुर और मऊ के लिए होली पर चलेंगी स्पेशल ट्रेन, देखें पूरी लिस्ट

Pune Holi Train: भारतीय रेलवे का खंड मध्य रेलवे होली के त्योहार के दौरान कुछ स्पेशल ट्रेन चलाएगा। इन ट्रेन के जरिए यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम किया जाना है। त्योहार पर मुंबई-पुणे से यूपी-बिहार जाने वालों की भीड़ जमा हो जाती है। ये ट्रेन मुंबई और पुणे से मऊ, करमाली और दानापुर के बीच चलेंगी। मध्य रेलवे होली के लिए 14 अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाएगा। 

देखें होली स्पेशल ट्रेन की लिस्ट

मुंबई-मऊ- ट्रेन संख्या 01009 विशेष लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दिनांक 15.03.2022 को 14.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 23.45 बजे मऊ पहुंचेगी। वापसी में यही ट्रेन संख्या 01010 विशेष दिनांक 17.03.2022 को मऊ से 16.55 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 03.35 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, हरदा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, ललितपुर, टीकमगढ़, खरगापुर, छतरपुर, खजुराहो, महोबा, बांदा, चित्रकूटधाम करवी, मानिकपुर, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी और औंरिहार इसके हाल्ट होंगे। ये एक एसी 2 टियर, आठ एसी -3 टीयर, 6 शयनयान श्रेणी और 4 द्वितीय श्रेणी बैठने के लिए होगी।

पुणे-करमाली-पुणे (4 ट्रिप)

ट्रेन संख्या 01011 विशेष ट्रेन 11.03.2022 और 18.03.2022 को 17.30 बजे पुणे से रवाना होगी और अगले दिन 08.00 बजे करमाली पहुंचेगी। वापसी के लिए यही ट्रेन संख्या 01012 विशेष 13.03.2022 और 20.03.2022 को करमाली से 09.20 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 23.35 बजे पुणे पहुंचेगी। इसके हाल्ट लोनावाला, कल्याण, पनवेल, रोहा, मानगाँव, वीर, खेड़, चिपलून, सवरदा, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अदावली, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कंकावली, सिंधुदुर्ग, कुदल, सावंतवाड़ी रोड और थिविम होंगे। ये एक एसी 2 टीयर, चार एसी -3 टीयर, 11 शयनयान श्रेणी और 6 द्वितीय श्रेणी बैठने के लिए होगी।

पनवेल-करमाली-पनवेल (4 ट्रिप)

ट्रेन संख्या 01013 विशेष ट्रेन पनवेल से 12.03.2022 और 19.03.2022 को 22.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08.00 बजे करमाली पहुंचेगी। वापसी के लिए 01014 विशेष गाड़ी 12.03.2022 और 19.03.2022 को करमाली से 09.20 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 20.00 बजे पनवेल पहुंचेगी। ट्रेन रोहा, मानगाँव, वीर, खेड़, चिपलून, सावरदा, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अदावली, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कंकावली, सिंधुदुर्ग, कुदल, सावंतवाड़ी रोड और थिविम स्टेशन पर रुकेगी। ये एक एसी 2 टीयर, चार एसी -3 टीयर, 11 शयनयान श्रेणी और 6 द्वितीय श्रेणी बैठने के लिए होगी।

मुंबई-दानापुर (4 ट्रिप)

ट्रेन संख्या 01015 विशेष लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 15.03.2022 और 22.03.2022 को 10.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17.15 बजे दानापुर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 01016 विशेष 16.03.2022 और 23.03.2022 को दानापुर से 20.25 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 03.35 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। इसके हाल्ट कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं, बक्सर और अर स्टेशन होंगे। ये एक एसी 2 टियर, आठ एसी -3 टीयर, 6 शयनयान श्रेणी और 4 द्वितीय श्रेणी बैठने के लिए है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!