TV NewsRoom Stories

CM भगवंत मान के विवादित वीडियो पर सियासत, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा, बीजेपी ने कहा-सिख मंत्री सीएम से नहीं मिलेंगे

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री अकाल तख्त द्वारा उनके खिलाफ सुनाए गए फैसलों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि इस वीडियो में जो शख्स दिखाई दे रहा है वह कोई और है। जब मुझे अकाल तख्त पर बुलाया गया था तब भी मैं वहां गया था और कहा था कि इस वीडियो में मैं नहीं हूं।

Image

CM भगवंत मान के विवादित वीडियो पर सियासत, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा, बीजेपी ने कहा-सिख मंत्री सीएम से नहीं मिलेंगे

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को श्री अकाल तख्त द्वारा पंथ विरोधी और 'गुरु दोखी' करार दिए जाने के बाद पंजाब में अब इस मुद्दे पर जमकर सियासत शुरू हो गई है। तमाम विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफा की मांग की है। तो वहीं भागवत मान ने भी अब इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ते हुए इस वीडियो को सिरे से खारिज करते हुए कहा है की वीडियो में जो शख्स दिखाई दे रहा है वह कोई और है यह मुझे बदनाम करने की साजिश की जा रही है।

वीडियो में मैं नहीं, कोई दूसरा-सीएम मान

पंजाब की सियासत में एक वीडियो से बवाल मच गया है वीडियो किसी और का नहीं बल्कि खुद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। हालांकि भगवंत मान ने इस वीडियो को ही खारिज कर दिया है और कहा है कि इस वीडियो में कोई और शख्स है वो नहीं है लेकिन बीजेपी कांग्रेस और अकाली दल ने कहा है कि भगवंत मान को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री अकाल तख्त द्वारा उनके खिलाफ सुनाए गए फैसलों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि इस वीडियो में जो शख्स दिखाई दे रहा है वह कोई और है। जब मुझे अकाल तख्त पर बुलाया गया था तब भी मैं वहां गया था और कहा था कि इस वीडियो में मैं नहीं हूं जो शख्स उस वीडियो में है उससे मेरी कद काठी नहीं मिलती है। लेकिन मैं हैरान हूं धर्म में इतने बड़े-बड़े पदों पर बैठे लोग इतना बड़ा झूठा प्रोपेगेंडा चला रहे हैं यह मुझे बदनाम करने के लिए किया जा रहा है।

'मुझे बदनाम करने की साजिश'

उन्होंने कहा कि 'मैं पंजाब के पानी की रक्षा के लिए कृषि की और किसान की रक्षा के लिए जवानी की रक्षा के लिए जो फैसला ले रहा हूं, इसलिए ये परेशान हैं ये इनको बर्दाश्त नहीं है। इसलिए मुझे बदनाम करने के लिए वह इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं और धर्म का इस्तेमाल किया जा रहा है।श्री अकाल तख्त के सामने मैं सर झुकाता हूं। श्री अकाल तख्त को मैं सर्वोच्च मानता हूं लेकिन वहां पर सियासी नियुक्तियां हुई हैं। मुझे बदनाम करने के लिए साजिश की जा रही है। श्री अकाल तख्त में जो बैठे हैं उनके सियासी आकाओं द्वारा यह किया जा रहा है । मेरे रोम रोम में पंजाब बसता है मैं पंजाब के वास्ते दिन रात काम कर रहा हूं। पहले शिरोमणि ग्रुप द्वारा प्रबंधक कमेटी और श्री अकाल तख्त के प्रबंधक कहते रहे कि बेअदबी के खिलाफ कानून क्यों नहीं बनाया जाता है।अब जब कानून बना दिया कह रहे कि हमसे बिना पूछे कानून क्यों बना दिया।'

अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा कि वीडियो में जिस तरीके से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व्यवहार कर रहे थे उनको बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। इस वीडियो को लेकर पूरे पंथ में काफी गुस्सा है और मुख्यमंत्री भगवान को तलब भी किया गया था। मुख्यमंत्री वहां पर गए और कहा कि यह वीडियो मेरा नहीं है। यह AI से बनाई गई है। इसके बाद अकाल तख्त ने इसकी जांच कराई। जांच में वीडियो सही पाया गया। इस मुख्यमंत्री को 5 मिनट भी अपने पद पर रहने का अधिकार नहीं है। कई बार भगवंत मान शराब पीकर गुरु घरों में गए हैं।'

पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि 'श्री अकाल तख्त हमारे लिये सर्वोच्च है इसके ऊपर कोई नहीं है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को तुरंत इस्तीफा देना चाहिये। श्री अकाल तख्त से जब तक मुख्यमंत्री माफ़ी नहीं मान लेते तब तक बीजेपी के केन्द्रीय सिख मंत्री मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं करेंगे।' अध्यक्ष पंजाब कांग्रेस अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि श्री अकाल तख्त पर जब भी किसी को बुलाया जाता है तो नतमस्तक होकर जो भी हुकुम होता है श्री अकाल का उसको मानता है। पूरी दुनिया में इस मामले से सिक्खों का सिर झुक गया है जो लोग कहते थे कि हम बेअदबी को लेकर कानून बना रहे हैं और उनके द्वारा ही अब बेअदबी की जा रही है। श्री अकाल तख्त के इस हुकुम के बाद कोई बात बाकी नहीं रह जाती मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर अपना इस्तीफा दे देना चाहिए।'

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!