शहर

Kal Ka Mausam : जन्माष्टमी पर बादल रहेंगे मेहरबान, 18 राज्यों में बारिश होगी मूसलाधार; बाढ़, बिजली गिरने का अलर्ट

kal ka mausam (04 September 2026) कल का मौसम कैसा रहेगा मानसून की बारिश, बाढ़ पर आईएमडी का अलर्ट: मौसम विभाग ने इस सप्ताह मौसमी गतिविधियां जारी रहने के संकेत दिए हैं। खासकर, उत्तर भारत में देरी से शुरू हुई बारिश का सिलसिला जारी रहेगा और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी समेत कई दिक्कतें आ सकती हैं। पहाड़ों पर भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा जताया गया है।

Image

कल का मौसम

कल का मौसम (Kal Ka Mausam) : मौसम की मार से देश के कई राज्य बेहाल हैं। खासकर नदियों में बाढ़ जैसी स्थिति ने जनजीवन पर बुरा असर डाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखें तो अभी मानसूनी बारिश का दौर जारी रहेगा। इस पूरे सप्ताह बादल बरसते नजर आ सकते हैं। आईएमडी ने जन्माष्टमी पर पहाड़ों पर मौसम खराब रहने और उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश एवं जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों पर तेज वर्षा होने व कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने के साथ भूस्खलन की चेतावनी जारी की है। इधर, उत्तर भारतीय राज्यों में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों पर मध्य स्तर का पानी बरस सकता है, जिससे मौसम काफी सुहावना रहेगा। स्काईमेट की मानें तो दक्षिण भारतीय राज्यों के साथ महाराष्ट्र और गुजरात के कई जिलों में मौसम की मार रहेगी। उधर, पूर्वोत्तर के हिस्सों पर भारी से भारी वर्षा का अलर्ट घोषित है।

यूपी में कल का मौसम

उत्तर प्रदेश के कई हिस्से इन दिनों मौसम की मार झेल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बुंदेलखंड समेत मध्य और पूर्वी यूपी में बादलों की आवाजाही बनी हुई है, जिससे अगले कुछ घंटे तक मौसमी गतिविधियां होने का पूर्वानुमान है। खासकर, झांसी, बांदा, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, जालौन, कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज, कौशांबी, वाराणसी समेत कई जिलों में बारिश जारी रहेगी। वहीं, पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों पर खराब मौसम की चेतावनी है।

दिल्ली-एनसीआर में कल मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए हुए हैं। हालांकि, बूंदाबांदी के अलावा तेज बारिश का इंतजार है। आईएमडी ने जन्माष्टमी के दिन कई हिस्सों पर बारिश की संभावना है। इस दौरान कई हिस्सों पर तेज हवाओं के साथ बौछारे गिरने से मौसम काफी सुहावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। फिलहाल, हवा की क्वालिटी में काफी सुधार है लोगों को प्रदूषण से काफी राहत है।

04 सितंबर (शुक्रवार) का तापमान

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली27°C33°C
मुंबई27°C31°C
चेन्नई26°C36°C
कोलकाता27°C32°C
बेंगलुरु21°C29°C
रांची 23°C27°C
पटना27°C32°C
लखनऊ27°C31°C
भोपाल27°C33°C
जयपुर25°C32°C
चंडीगढ़26°C33°C
देहरादून23°C28°C
शिमला18°C24°C
जम्मू-कश्मीर14°C21°C

बिहार में कैसा रहेगा मौसम

बिहार में इन दिनों एक तरफ बाढ़ का कहर है तो कई जगह बादल सांस लेने को तैयार नहीं हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले कई दिनों तक राज्य के अलग-अलग जिलों में बादलों का बरसना जारी रहेगा। खासकर, किशनगंज, अररिया, गया, भभुआ, रोहतास और सिवान में बादलों की गरज-चमक के साथ भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। पटना के आसपास गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे तराई के क्षेत्रों में बाढ़ का कहर जारी है। इसके अलावा अन्य नदियां भी उफान पर हैं। अगर, इसी तरह बारिश का सिलसिला जारी रहा तो बाढ़ की समस्याओं से दो चार होना पड़ेगा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article