Bengal Protest: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि आपने Gen-Z आंदोलन देखा है, लेकिन यंग बंगाल आंदोलन, छात्र आंदोलन और माताओं-बहनों का आंदोलन नहीं देखा है। तृणमूल सुप्रीमो ने बिहार में एक छोटे बच्चे को लेकर परेशान होने की बात कहते हुए कहा, ''बस इंतजार कीजिए, वह भी देखने को मिलेगा।''
ममता बनर्जी ने गृह मंत्री को घेरा
ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री पर बंगाल विधानसभा चुनाव को लूटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एसआईआर में नाम हटाने, जनता को वंचित और डराने-धमकाने, ईवीएम में धांधली, काउंटिंग में धांधली और केंद्रीय बलों के इस्तेमाल से केंद्रीय गृह मंत्री ने बंगाल विधानसभा चुनाव को लूट लिया।
'भाजपा नेताओं के आवास के बाहर देंगे धरना'
इससे पहले, ममता बनर्जी ने कोलकात स्थित तृणमूल कांग्रेस के कैमक स्ट्रीट स्थित कार्यालय में हुई कथित तोड़फोड़ की निंदा करते हुए चेतावनी दी कि अगर ऐसे 'अत्याचार' जारी रहते हैं, तो उनकी पार्टी नयी दिल्ली में भाजपा नेताओं के आवास के बाहर धरना देगी।
'फेसबुक लाइव' में इस मुद्दे पर बात करते हुए, ममता बनर्जी ने भाजपा समर्थित लोगों पर दस्तावेज और उपकरण लूटने का आरोप लगाया और कहा कि तृणमूल कांग्रेस कार्यालय पर हुआ कथित हमला राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति को दर्शाता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'चुनाव से पहले एक लाख नौकरियों की घोषणा...', अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज, कहा- BJP ने गरीबों को किया निराश
उन्होंने कहा कि हम कोलकाता में सुबह-सुबह हमारे पार्टी कार्यालय में हुई तोड़फोड़ की निंदा करते हैं। अगर कोलकाता में कानून-व्यवस्था की यह स्थिति है, तो जरा सोचिए कि ग्रामीण इलाकों में क्या हाल होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोलकाता पुलिस को 'विश्वास में लेकर' तृणमूल के कार्यालय में तोड़फोड़ की और परिसर से जरूरी दस्तावेज एवं उपकरण ले गए।
