कितना बड़ा है दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग, वजन...ऊंचाई और कीमत जान उड़ जाएंगे आपके होश

दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग हाल ही में तैयार किया गया है। इसकी ऊंचाई लगभग 33 फीट है, यानी करीब तीन मंजिला इमारत जितनी। इसका वजन करीब 210 टन है, यानी लगभग 2 लाख किलो। यह शिवलिंग ग्रेनाइट पत्थर से बनाया गया है।

Authored by: मोनू झाUpdated Jan 7 2026, 18:45 IST
​तमिलनाडु के महाबलीपुरम में तैयार​Image Credit : (Photo: Inatagram: tark.india/indians)01 / 07

​तमिलनाडु के महाबलीपुरम में तैयार​

​यह शिवलिंग तमिलनाडु के महाबलीपुरम में तैयार किया गया। इसे बिहार के पूर्वी चंपारण स्थित विराट रामायण मंदिर में ले जाया जा रहा है।​

​96 से 110 पहियों वाले सुपर हेवी ट्रक का इस्तेमाल​Image Credit : (Photo: Inatagram: tark.india/indians)02 / 07

​96 से 110 पहियों वाले सुपर हेवी ट्रक का इस्तेमाल​

​इसे लाने के लिए 96 से 110 पहियों वाले सुपर हेवी ट्रक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इतनी भारी चीज को लाना अपने आप में एक बड़ी इंजीनियरिंग चुनौती है।​

​दूरी 2000 किलोमीटर​Image Credit : (Photo: Inatagram: tark.india/indians)03 / 07

​दूरी 2000 किलोमीटर​

इसे सड़क मार्ग से बिहार लेकर जाया गया। जिसकी दूरी 2000 किलोमीटर से भी ज्यादा है। इसके निर्माण की लागत करीब 3 करोड़ रुपये बताई गई।

​सबसे भारी एकल पत्थर का शिवलिंग​Image Credit : (Photo: Inatagram: tark.india/indians)04 / 07

​सबसे भारी एकल पत्थर का शिवलिंग​

​लेकिन इसे बनाना और लाना दोनों ही काफी महंगा और कठिन काम है। यह अब तक का सबसे बड़ा और सबसे भारी एकल पत्थर का शिवलिंग माना जा रहा है।​

विराट रामायण मंदिर Image Credit : (Photo: Inatagram: tark.india/indians)05 / 07

विराट रामायण मंदिर

इस वजह से यह धार्मिक के साथ-साथ ऐतिहासिक और तकनीकी चमत्कार भी है। इसे विराट रामायण मंदिर में स्थापित किया जाएगा।

17 जनवरी 2026 को होगी प्राण प्रतिष्ठाImage Credit : (Photo: Inatagram: tark.india/indians)06 / 07

17 जनवरी 2026 को होगी प्राण प्रतिष्ठा

यह मंदिर धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा और स्थापना 17 जनवरी 2026 को करने की योजना है।

 बिहार में बढ़ेगा धार्मिक पर्यटनImage Credit : (Photo: Inatagram: tark.india/indians)07 / 07

बिहार में बढ़ेगा धार्मिक पर्यटन

इसके आने से बिहार में धार्मिक पर्यटन भी बढ़ेगा। यह शिवभक्तों और पूरे देश के लिए गौरव और आस्था का बड़ा प्रतीक बनेगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!