दुनिया में आपने कई अरबपतियों को देखा होगा जो कि इंसान हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे अरबपति से मिलवाने जा रहे हैं जो इंसान नहीं बल्कि एक बिल्ली है।
जी हां, आपने सही सुना, इस बिल्ली का नाम नाला है और यह बिल्ली एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है। नाला दुनिया की सबसे अमीर बिल्ली है। इस बिल्ली के पास 100 मिलियन डॉलर यानी 839 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है।
इंस्टाग्राम पर नाला के अब तक 4.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसी वजह से नाला को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली बिल्ली का खिताब मिला है।
नाला नाम की यह बिल्ली जब 5 महीने की थी तब इसके मालिक वारिसिरी मेथाचिट्टीफन ने साल 2010 में एक सेल्टर होम से उसे गोद लिया था। साल 2012 में बिल्ली के मालिक और उनके कुछ दोस्तों ने नाला का एक इंस्टाग्राम प्रोफाइल बना डाला।
नाला के मालिक उसकी हरकतों को अपने कैमरे में कैद करते और उसकी तस्वीरों और वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते। देखते ही देखते नाला के अकाउंट पर लाखों फॉलोअर्स हो गए और वह फेमस हो गई।
नाला के फेमस होने की वजह उसकी तिरछी नीली आंखें और उसका प्यारा सा चेहरा था, जो लोगों को इतना प्यारा लगता है कि वे उस बिल्ली के दीवाने होते चले गए।
दरअसल, नाला की कमाई का मुख्य जरिया सोशल मीडिया, ब्रांड पार्टनरशिप, पेड एडवरटाइजमेंट और मर्चेंडाइज से होता है। नाला का अपना प्रीमियम कैट फूड ब्रांड 'Love Nala' भी है, जिससे उसकी अच्छी कमाई होती है।