इस शख्स को हासिल है चारों हाथ-पैर से दौड़ने की महारत, गिनीज बुक के पन्नों में दर्ज है बंदे का नाम

अगर आपसे कोई यह कहे कि आपको अपने दोनों हाथ और दोनों पैरों के बल एक साथ दौड़ना है तो सोचिए क्या यह हमारे बस की बात है? जाहिर सी बात है कि हम इस तरह से दौड़ना तो क्या चल तक भी नहीं पाएंगे। मगर इस दुनिया में एक ऐसा भी इंसान है जिसे इस काम में महारत हासिल है और वह इस तरह से भी इतनी तेज दौड़ता है कि उसका नाम गिनीज बुक के पन्नों में दर्ज हो चुका है। आइए जानते हैं कि आखिर वह शख्स कौन है?

Authored by: पंकज यादवUpdated Jun 17 2026, 15:19 IST
अपने इस अनोखे टैलेंट के लिए जाना जाता है यह शख्स01 / 07

अपने इस अनोखे टैलेंट के लिए जाना जाता है यह शख्स

दुनिया में कई लोग अपने अनोखे टैलेंट के लिए जाने जाते हैं, लेकिन एक शख्स ऐसा भी है जो अपने हुनर से लोगों को हैरानी में डाल देता है। आज हम आपको उस शख्स के बारे में बताएंगे जो बंदरों की तरह बहुत ही आराम से अपने चारों हाथ-पैर के बल बहुत तेज दौड़ता है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम है दर्जImage Credit : @GWR/AI Generated Images02 / 07

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम है दर्ज

शख्स चारों हाथ-पैर से इतनी तेज दौड़ता है कि उसने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवा चुका है। जी हां, इस शख्स के नाम चारों हाथ-पैर के बल सबसे तेज दौड़ने का रिकॉर्ड शामिल है।

कौन है यह शख्स जिसका टैलेंट बनाता है उसे सबसे अलग Image Credit : @GWR/AI Generated Images03 / 07

कौन है यह शख्स जिसका टैलेंट बनाता है उसे सबसे अलग

हम जिस शख्स की बात कर रहे हैं, उसका नाम केनिची इतो (Kenichi Ito) है। केनिची जापान के एक एथलीट हैं, जिन्हें अपने चारों हाथ और पैरों के बल दौड़ने में महारत हासिल है।

चारों हाथ-पैर से दौड़ता है यह शख्सImage Credit : @GWR/AI Generated Images04 / 07

चारों हाथ-पैर से दौड़ता है यह शख्स

जहां हम इंसान दो पैरों पर दौड़ते हैं, वहीं केनिची इतो इंसान होते हुए भी दौड़ने के लिए अपने चारों हाथों-पैरों का इस्तेमाल करते हैं। इस तरह से दौड़ते वक्त उनकी रफ्तार इतनी तेज होती है कि लोग उन्हें देखकर हैरान रह जाते हैं।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्जImage Credit : @GWR/AI Generated Images05 / 07

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

केनिची इतो का नाम Guinness World Records में भी दर्ज है। उन्होंने 100 मीटर की दूरी 15.71 सेकेंड में चारों हाथ-पैर के बल बहुत ही कम समय में पूरी करके यह रिकॉर्ड बनाया।

​कहां से मिली प्रेरणाImage Credit : @GWR/AI Generated Images06 / 07

​कहां से मिली प्रेरणा

सबसे दिलचस्प बात यह है कि केनिची को यह आइडिया बंदरों से मिला। उन्होंने बंदरों की चाल और दौड़ने के तरीके को ध्यान से देखा और उसी को सीखकर खुद पर अभ्यास किया।

चारों हाथ-पैर से दौड़ने में माहिरImage Credit : @GWR/AI Generated Images07 / 07

चारों हाथ-पैर से दौड़ने में माहिर

शुरुआत में यह उनके लिए आसान नहीं था। ऐसे में बार-बार गिरना, चोट लगना, सब कुछ सहने के बाद उन्होंने धीरे-धीरे अपनी तकनीक को बेहतर बनाया। आज वे इस कला में माहिर बन चुके हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

लेटेस्ट न्यूज