अजब-गजब नॉलेज में हम आपको कुछ ऐसी बातों के जवाब देते हैं जो सचमुच दिमाग घुमा देती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही गजब की जानकारी देंगे जिसके बारे में शायद ही कभी सोचा होगा। दरअसल आप फल खाते हैं तो केले भी जरूर खाते ही होंगे। केले खाते समय इससे जुड़ी बातें भी दिमाग में जरूर आती होंगी।
जैसे दिमाग में कभी ना कभी सवाल आया होगा कि ये केला उगता करीब सीधा ही है। मगर बाद में इसी केले का आकार टेढ़ा क्यों हो जाता है। नहीं जानते हैं तो बता दें इसके जवाब ने बड़े-बड़े साइंटिस्टों का दिमाग घुमा दिया।
दरअसल सोशल मीडिया में किसी ने ऐसा ही सवाल दिया, जिसके बाद अलग-अलग लोगों ने इसका जवाब देने की कोशिश की। ऐसे ही ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन और वेंट बनानाज वेबसाइट ने इसपर जवाब दिया।
इसने बताया कि जब केले का आकार बढ़ता है तब ये नेगेटिव जियोट्रॉपिज्म की प्रक्रिया से गुजरते हैं। जियोट्रॉपिज्म को ग्रैविटी के संबंध में पोधों की ग्रोथध से जोड़ा जाता है।
इस प्रक्रिया के कारण केला सूरज की रोशनी की दिशा में बढ़ता है। इसमें केले का गुच्छा पेड़ से नीचे लटकता है मगर इसका फल सूर्य की तरफ मुढ़ने की कोशिश करता है। इससे केले का आकार बदलता है और घुमावदार या फिर टेढ़ा हो जाता है।