आपको बता दें कि मगरमच्छ बेहद ही डरावने तरीके से शिकार करता है। वह घात लगाकर अपने शिकार के पास पहुंचते हैं फिर उन्हें दबोचकर पानी में खींच ले जाते हैं।
इसके बाद वह अपने शिकार को जबड़े में जकड़ते हैं और फिर उन्हें कुचलकर निगल जाते हैं। यह दृश्य देखने में बहुत ही ज्यादा भयावह लगता है।
मगरमच्छ अपने शिकार को जबड़े से 16 हजार न्यूटन से अधिक शक्ति से दबाता है। यह शक्ति लगभग 3700 PSI होती है।
अपने मजबूत जबड़े से मगरमच्छ कछुओं का खोल भी आसानी से कुचल देता है। यहां तक कि अपने शिकार की हड्डियों को भी वह चूरा बना देता है।
मगरमच्छ द्वारा दांत से कुचलने की शक्ति जीवित पशु साम्राज्य में सबसे ज्यादा होती है। मगरमच्छ के जबड़े उनकी एकतरफा ताकत होते हैं।
मगरमच्छ का जबड़ा जानवरों में सबसे मजबूत माना गया है। इसमें से खारे पानी के मगरमच्छ के जबड़े सबसे अधिक मजबूत और विध्वंसकारी माने जाते हैं।
मगरमच्छ के जबड़े में औसतन 60 से 80 दांत होते हैं। हालांकि, यह उनकी प्रजाति पर निर्भर करता है। पूरे जीवन में 3000 से 4000 बार मगरमच्छ का दांत बदलता है।