दुनिया में छोटी-बड़ी कई तरह की गुफाएं (caves) हैं, लेकिन इस धरती पर सबसे बड़ी गुफा कहां है और इसका क्या नाम है? आज हम इसी बारे में जानेंगे।
बता दें कि दुनिया की सबसे बड़ी गुफा वियतनाम में स्थित है। इस गुफा का नाम सोन डूंग गुफा (Son Doong Cave) है। यह गुफा इतना बड़ा है कि इसके अंदर एक पूरा जंगल, नदी और बादल तक बन सकते हैं।
अगर आप कभी इस गुफा को देखने जाएं तो इसे देखकर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप किसी दूसरी दुनिया में आ गए हों। सोन डूंग गुफा (Son Doong Cave) को दुनिया का सबसे बड़ा गुफा माना जाता है।
यह गुफा लगभग 9 किलोमीटर लंबी, 200 मीटर ऊंची और 150 मीटर चौड़ी है। यह गुफा इतनी बड़ी है कि इसमें एक पूरा फुटबॉल मैदान आराम से समा सकता है, बल्कि कई जगहों पर तो ऊंची-ऊंची बहुमंजिला इमारतें भी आ सकती हैं।
इस गुफा की सबसे खास बात यह है कि इसके अंदर खुद का एक अलग इकोसिस्टम (ecosystem) है। यहां आपको छोटे-छोटे जंगल, पेड़-पौधे, नदी और अजीब तरह के जीव-जंतु देखने को मिल सकते हैं।
इस गुफा की छत कुछ जगहों पर टूट गई है, जिससे सूरज की रोशनी अंदर आती है। इन जगहों को “डोलाइन (Doline)” कहा जाता है। इसी रोशनी की वजह से अंदर पेड़-पौधे उगते हैं और एक छोटा सा जंगल बन जाता है।
यह सुनने में अजीब लगता है, लेकिन सोन डूंग गुफा (Son Doong Cave) के अंदर कभी-कभी बादल भी बन जाते हैं। गुफा के अंदर और बाहर के तापमान में फर्क होने की वजह से धुंध (fog) बनती है, जो बादलों जैसी दिखती है।
इस गुफा की खोज 1991 में एक स्थानीय व्यक्ति ने की थी, लेकिन इसे पूरी दुनिया के सामने 2009 में लाया गया। इसके बाद से यह जगह एडवेंचर और ट्रैवल लवर्स के लिए एक खास जगह बन गई।
यहां जाने के लिए खास परमिट और गाइड की जरूरत होती है। हर साल बहुत सीमित लोगों को ही यहां जाने की अनुमति मिलती है ताकि इस प्राकृतिक जगह को नुकसान न पहुंचे।