दुनिया का सबसे खतरनाक और डरावना तोता, ड्रैकुला की तरह नजर आता है यह पक्षी

आज हम आपको दुनिया के एक बेहद ही दुर्लभ और डरावना दिखने वाले पक्षी के बारे में बताने जा रहे हैं। आपमें से शायद ही कोई कभी इस पक्षी के बारे में सुना और पढ़ा होगा।

Authored by: पंकज यादवUpdated Jun 19 2026, 12:00 IST
धरती पर तरह-तरह के पक्षीImage Credit : IStock01 / 07

धरती पर तरह-तरह के पक्षी

इस धरती पर कई तरह के पक्षी पाए जाते हैं। इनमें से कुछ खबसूरत भी होते हैं तो कुछ बद्सूरत भी, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पक्षी के बारे में बताएंगे जो दिखने में बेहद ही डरावना होता है और साथ में बहुत खतरनाक भी।

इतना डरावना पक्षी है कौन?Image Credit : IStock02 / 07

इतना डरावना पक्षी है कौन?

हम बात कर रहे हैं दुनिया में पाए जाने वाले कई अजीबोगरीब पक्षियों में से एक ड्रैकुला तोते की। जो दुनिया का सबसे डरावना और रहस्यमयी पक्षी माना जाता है। जैसा कि नाम से ही जाहिर है कि इस तोते का शरीर किसी ड्रैकुला की तरह ही दिखता है।

जानें इस तोते का असली नामImage Credit : IStock03 / 07

जानें इस तोते का असली नाम

इस तोते का असली नाम पेस्केट्स पैरट (Pesquet's Parrot) है। यह देखने में इतना डरावना और खतरनाक लगता है कि लोग इसे ड्रैकुला तोता (Dracula Parrot) भी कहते है।

क्यों है खास और दुर्लभ?Image Credit : IStock04 / 07

क्यों है खास और दुर्लभ?

यह तोता दुनिया के सबसे दुर्लभ पक्षियों में से एक है। इसके पंखों की अवैध तस्करी होती है। जंगलों की कटाई से इसकी प्रजाति विलुप्त होने की कगार पर है।

क्यों कहते हैं इसे ड्रैकुला तोता?Image Credit : IStock05 / 07

क्यों कहते हैं इसे ड्रैकुला तोता?

बता दें कि इस तोते का रंग काला और लाल होता है। जो इसे बाकी तोतों से बिल्कुल अलग बनाता है। इसके चेहरा लगभग बिना पंखों (feathers) के होता है। इसकी चोंच बहुत ही तेज, नुकीली और मजबूत होती है। साथ ही इसकी आंखें इसे और भी डरावना बनाती हैं। इसी वजह से यह देखने में किसी ड्रैकुला या वैम्पायर जैसा लगता है।

कहां पाया जाता है यह तोता?Image Credit : IStock06 / 07

कहां पाया जाता है यह तोता?

यह दुर्लभ पक्षी मुख्य रूप से पापुआ न्यू गिनी के घने जंगलों में पाया जाता है। यह ऊंचे पेड़ों पर रहना पसंद करता है और इंसानों से दूर रहता है।

क्या-क्या खाता है यह तोता?Image Credit : IStock07 / 07

क्या-क्या खाता है यह तोता?

ड्रैकुला तोता ज्यादातर फलों पर निर्भर रहता है, खासकर अंजीर (figs) इसका पसंदीदा भोजन है। इसकी मजबूत चोंच फल को आसानी से काटने में मदद करती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!