इस देश में पेड़ों पर लटकता है 30-30 किलो तक का नारियल, उठाने में छूट जाते हैं लोगों के पसीने

आमतौर पर हम जो नारियल बाजार में देखते हैं, उनका वजन 1 से 2 किलो के आसपास होता है लेकिन आज हम जिस नारियल के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। वह पूरी दुनिया के नारियलों से अलग है। यह अपने वजन और आकार की वजह से काफी अलग और खास माना जाता है। यह आम नारियलों की तुलना में उनसे कई गुना बड़ा होता है। चलिए आज जानते हैं इस खास नारियल के बारे में, जिसके बारे में आपने शायद ही पहले कभी सुना होगा।

Authored by: पंकज यादवUpdated Jun 29 2026, 12:25 IST
बाप रे! इतना बड़ा नारियल, सोचा भी नहीं होगाImage Credit : IStock01 / 07

बाप रे! इतना बड़ा नारियल, सोचा भी नहीं होगा

दुनिया में कई ऐसी चीजें हैं, जिन पर पहली बार सुनने के बाद यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसी ही एक अनोखी चीज के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। जिसके बारे में सुनकर आप खिद अपने कानों पर यकीन ना कर पाएं। हो सकता है कि आपने इस बारे में शायद कभी पहले सुना भी ना हो।

वजन और आकार पूरी दुनिया के नारियलों से काफी अलग Image Credit : IStock02 / 07

वजन और आकार पूरी दुनिया के नारियलों से काफी अलग

दरअसल, हम बात कर रहे हैं एक ऐसे नारियल की, जिसका वजन आपकी सोच से भी कहीं ज्यादा है। आमतौर पर एक नारियल का वजन आधा किलो से लेकर डेढ़ किलो तक होता है, लेकिन इस खास नारियल का वजन 15 से 30 किलो तक हो सकता है। यह नारियल अपने वजन की वजह से ही पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है।

क्या है इस नारियल का नाम?Image Credit : IStock03 / 07

क्या है इस नारियल का नाम?

यह नारियल ना सिर्फ अपने वजन बल्कि आकार के लिए भी जाना जाता है। इसका आकार भी दूसरे नारियलों से बहुत अलग होता है। जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। हम जिस नारियल की बात कर रहे हैं, उसका नाम कोको डे मेर (Coco de Mer) है।

दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक बीजImage Credit : IStock04 / 07

दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक बीज

वैज्ञानिकों के अनुसार, कोको डे मेर (Coco de Mer) अपने वजन की वजह से ही नहीं, बल्कि अपने विशाल बीज के कारण भी खास है। आज तक दुनिया में इससे बड़ा प्राकृतिक बीज नहीं मिला है।

इतना होता है इस एक नारियल का वजन?Image Credit : IStock05 / 07

इतना होता है इस एक नारियल का वजन?

यह खास नारियल सेशेल्स (Seychelles) नाम के खूबसूरत द्वीपीय देश में पाया जाता है। बता दें कि एक कोको डे मेर (Coco de Mer) नारियल का वजन 15 से 30 किलो तक हो सकता है। यानी यह एक सामान्य छोटे बच्चे के वजन के बराबर होता है।

फल और पेड़ दोनों तैयार होने में लेते हैं काफी ज्यादा समयImage Credit : IStock06 / 07

फल और पेड़ दोनों तैयार होने में लेते हैं काफी ज्यादा समय

इस नारियल का पेड़ भी काफी अलग होता है। इसे बड़ा होने में कई साल लग जाते हैं। इतना ही नहीं, इसके फल को पूरी तरह पकने में भी करीब 6 से 7 साल का समय लग सकता है। ऐसे में यह दुनिया के सबसे धीरे पकने वाले बीजों में भी शामिल है। यह नारियल का पेड़ सेशेल्स के कुछ खास द्वीपों पर ही प्राकृतिक रूप से उगता है।

इस नारियल को लेकर देश में बने नियमImage Credit : IStock07 / 07

इस नारियल को लेकर देश में बने नियम

इस नारियल और इसके पेड़ को बेहद ही दुर्लभ माना जाता है। यह इतना खास है कि इसकी सुरक्षा के लिए वहां सेशेल्स की सरकार ने खास नियम भी बनाए हैं। जैसे इसे बिना अनुमति देश से बाहर ले जाना मना है। दुनिया भर से आने वाले पर्यटक सिर्फ इस अनोखे नारियल को देखने के लिए सेशेल्स पहुंचते हैं। कई लोग इसके साथ फोटो भी खिंचवाते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!