अब इस योजना के तहत कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पहले से कहीं आसान हो गई है। अगर आपके पास राशन कार्ड है या उसमें आपका नाम शामिल है, तो आप सिर्फ 24 घंटे के अंदर घर बैठे अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं। पहले इसके लिए एक अलग लाभार्थी सूची जारी होती थी, लेकिन अब कई राज्यों, जैसे बिहार, यूपी में राशन कार्ड को ही पात्रता का आधार बना दिया गया है।
सबसे पहले beneficiary.nha.gov.in वेबसाइट पर जाएं। Login सेक्शन में Beneficiary चुनें और अपना मोबाइल नंबर डालकर OTP के जरिए लॉगिन करें। इसके बाद Scheme में PMJAY सिलेक्ट करें, फिर राज्य और जिला चुनें।
अब सर्च बार में अपना आधार नंबर डालें और एंटर करें। लिस्ट में अपना नाम खोजें और वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करें। मोबाइल या लैपटॉप से अपनी फोटो अपलोड करें और आवश्यक डिटेल जैसे पिन कोड और OTP भरें। सबमिट करने के बाद 24 घंटे बाद फिर से लॉगिन करें और देखें कि आपका कार्ड बना है या नहीं।
अगर कार्ड तैयार हो गया है, तो वेबसाइट पर डाउनलोड का विकल्प मिल जाएगा। इसके अलावा, आप यह पूरी प्रक्रिया Ayushman Bharat App के माध्यम से भी कर सकते हैं। एप में लॉगिन करने के बाद आवश्यक जानकारी भरें और कुछ ही मिनटों में अपना डिजिटल आयुष्मान कार्ड प्राप्त करें।
अब बिना किसी जटिल प्रक्रिया या लंबी प्रतीक्षा के, सिर्फ एक राशन कार्ड से देश का हर नागरिक 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ उठा सकता है। यह पहल भारत सरकार की सबके लिए स्वास्थ्य की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो रही है।