अध्यात्म

कमाई दोगुनी होने का आ गया समय, इन 6 राशियों को धनवान बनाएगा बुध का पूर्वाफाल्गुनी में जाना

Budh Nakshatra Gochar 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध ने शुक्र के नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी में गोचर कर लिया है। यह गोचर कुछ राशि वालों के लिए बड़ा पॉजिटिव चेंज लाने वाला है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।

Image

बुध का नक्षत्र परिवर्तन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा

Budh Nakshatra Gochar 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध ने 29 अगस्त 2026 की दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। बुध को बुद्धि, कम्युनिकेशन, कारोबार, गणना, तर्क, लेखन और बिजनेस का कारक माना जाता है। वहीं पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी शुक्र हैं, जिन्हें धन, सुख-सुविधा, कला, प्रेम, रिश्ते और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है।

ऐसे में बुध के शुक्र के नक्षत्र में पहुंचने से बुद्धि और क्रिएटिविटी का कनेक्शन बनता है। यह स्थिति उन लोगों के लिए खास हो सकती है जिनका काम बोलने, लिखने, डिजाइन, मार्केटिंग, मीडिया, सेल्स, बिजनेस या लोगों से संपर्क बनाने से जुड़ा है। बुध इस समय सिंह राशि में मौजूद हैं। सिंह सूर्य की राशि है और यहां बुध की मौजूदगी व्यक्ति को अपनी बात प्रभावी तरीके से रखने और अपनी स्किल को सामने लाने का मौका देती है। पूर्वाफाल्गुनी में बुध का प्रवेश इस ऊर्जा को क्रिएटिव और सोशल दिशा देता है।

ज्योतिषीय दृष्टि से इस नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी राशियों पर एक जैसा नहीं होगा। बुध किस राशि से कौन-से भाव में गोचर कर रहे हैं, उसके आधार पर परिणाम बदलेंगे।

बुध के पूर्वाफाल्गुनी में जाने से क्या बदलेगा

पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र सिंह राशि के 13°20' से 26°40' तक फैला है। इसका स्वामी शुक्र है। इस नक्षत्र को आराम, आकर्षण, रचनात्मकता, मनोरंजन, रिश्ते और सुख-सुविधाओं से जोड़ा जाता है। बुध जब इस नक्षत्र में आते हैं तो बातचीत और सोच में क्रिएटिविटी बढ़ सकती है। व्यक्ति अपनी बात को ज्यादा आकर्षक तरीके से सामने रख सकता है। मार्केटिंग, विज्ञापन, मीडिया, कंटेंट, सोशल मीडिया, फैशन, डिजाइन और एंटरटेनमेंट से जुड़े कामों में इसका फायदा मिल सकता है। बिजनेस में भी बातचीत के जरिए डील फाइनल करने की क्षमता बढ़ सकती है। हालांकि बुध की यह स्थिति केवल बोलने की क्षमता नहीं बढ़ाती, बल्कि सही शब्द चुनकर सामने वाले को प्रभावित करने की क्षमता भी बढ़ा सकती है। आइए जानते हैं कि यह गोचर किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए बुध पंचम भाव में हैं। पंचम भाव शिक्षा, बुद्धि, प्रेम, संतान और क्रिएटिविटी का है। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में बुध का प्रवेश स्टूडेंट्स के लिए अच्छा रह सकता है। पढ़ाई में किसी नए तरीके को अपनाने से बेहतर रिजल्ट मिल सकता है। मीडिया, कंटेंट, डिजाइन, एंटरटेनमेंट और क्रिएटिव फील्ड में काम करने वालों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। अपनी क्रिएटिव स्किल को कमाई में बदलने का मौका भी मिल सकता है। प्रेम संबंधों में बातचीत बढ़ेगी। सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है।

उपाय: बुधवार को भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। ऐसे में बुध का नक्षत्र परिवर्तन इस राशि के लिए खास महत्व रखता है। बुध चौथे भाव से जुड़े मामलों को प्रभावित करेंगे। घर, प्रॉपर्टी, वाहन और परिवार से जुड़े मामलों में बातचीत के जरिए समाधान निकल सकता है। वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन बिजनेस, डिजिटल मार्केटिंग और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने की योजना है तो सही जानकारी मिलने के बाद फैसला लेना फायदेमंद रहेगा।

उपाय: बुधवार को हरे मूंग का दान करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए बुध आपकी राशि में ही मौजूद हैं। ऐसे में पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में बुध का प्रवेश आपकी पर्सनल इमेज और कम्युनिकेशन स्किल को प्रभावित करेगा। आपकी बात लोगों पर ज्यादा असर डाल सकती है। जॉब में प्रेजेंटेशन, इंटरव्यू या मीटिंग में अपनी बात रखने का फायदा मिलेगा। बिजनेस करने वालों के लिए ब्रांडिंग, मार्केटिंग और क्लाइंट डीलिंग का समय अच्छा है। सोशल मीडिया या पब्लिक प्लेटफॉर्म पर एक्टिव लोगों की पहुंच बढ़ सकती है। लंबे समय से रुका कोई क्रिएटिव प्रोजेक्ट दोबारा शुरू हो सकता है।

उपाय: बुधवार को गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और हरे फल का दान करें।

तुला राशि

तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी भी शुक्र ही हैं। इसलिए इस राशि के लिए बुध का शुक्र के नक्षत्र में जाना खास माना जा सकता है।बुध 11वें भाव में रहकर इनकम, लाभ और नेटवर्क से जुड़े मामलों को एक्टिव करेंगे। पुराने संपर्क से दोबारा फायदा मिल सकता है। बिजनेस में कोई नया क्लाइंट मिल सकता है। मार्केटिंग, सेल्स और सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को फायदा मिलने के संकेत हैं। नौकरी करने वालों को इंक्रीमेंट या इंसेंटिव से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।

उपाय: शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा करें और सफेद मिठाई का दान करें।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए बुध 10वें भाव में हैं। यह करियर और बिजनेस का भाव है। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में बुध का जाना नौकरी में कम्युनिकेशन और मैनेजमेंट स्किल को मजबूत कर सकता है। सीनियर्स के सामने अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने का फायदा मिलेगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रमोशन या रोल में बदलाव की बातचीत आगे बढ़ सकती है। बिजनेस करने वालों को मार्केटिंग और क्लाइंट कम्युनिकेशन से फायदा मिलेगा।

उपाय: बुधवार को किसी विद्यार्थी को पढ़ाई की सामग्री दान करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए बुध सातवें भाव में हैं। यह विवाह, पार्टनरशिप और बिजनेस डील का भाव है। बुध के पूर्वाफाल्गुनी में आने से बिजनेस पार्टनर के साथ बातचीत बेहतर हो सकती है। कोई नई डील फाइनल हो सकती है। शादीशुदा लोगों के बीच कम्युनिकेशन बेहतर होगा। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है। पब्लिक डीलिंग और क्लाइंट बेस्ड काम करने वालों के लिए भी समय अच्छा रह सकता है।

उपाय: बुधवार को भगवान गणेश की पूजा करें और हरे मूंग का दान करें।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। आपके ऊपर इसका प्रभाव आपकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशाओं पर भी निर्भर करेगा। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article