बदल गया तत्काल टिकट बुकिंग का नियम, 1 जुलाई से सिर्फ इन लोगों को मिलेगा टिकट

Tatkal Ticket Reservation New Rules: यदि आप रेलवे से यात्रा के लिए तत्काल टिकट सुविधा का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेलने घोषणा की है कि 1 जुलाई 2025 से वेबसाइट और मोबाइल एप्लीकेशन के लिए तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य हो जाएगा।

Authored by: Vishal MathelUpdated Jun 11 2025, 15:26 IST
आम यूजर्स को राहत देगा नया नियम Image Credit : Istock01 / 06

आम यूजर्स को राहत देगा नया नियम

​रेल मंत्रालय ने कहा है कि एक जुलाई 2025 से ‘तत्काल’ योजना के तहत वह यूजर्स ही टिकट बुक कर सकेंगे जिन्होंने आधार के जरिये सत्यापन कराया हो। मंत्रालय ने 10 जून 2025 के एक परिपत्र में सभी जोन को सूचित किया कि यह निर्णय "यह सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है कि ‘तत्काल’ योजना का लाभ आम यूजर्स को मिले।"​

1 जुलाई से केवल यही यात्री बुक कर सकेंगे तत्काल टिकट​Image Credit : Istock02 / 06

1 जुलाई से केवल यही यात्री बुक कर सकेंगे तत्काल टिकट​

​मंत्रालय ने कहा कि 01 जुलाई 2025 से ‘तत्काल’ योजना के तहत टिकट भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट/इसके ऐप के माध्यम से केवल वह यूजर्स ही बुक कर सकेंगे, जिन्होंने आधार के जरिये वेरिफिकेशन कराया हो।"​

15 जुलाई से यह नियम भी होगा लागू​Image Credit : Istock03 / 06

15 जुलाई से यह नियम भी होगा लागू​

​मंत्रालय ने कहा कि इसके बाद, 15 जुलाई 2025 से ‘तत्काल’ बुकिंग के लिए आधार-आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण भी अनिवार्य कर दिया जाएगा। इसमें कहा गया है कि ‘तत्काल’ टिकट भारतीय रेलवे के कम्प्यूटरीकृत पीआरएस (यात्री आरक्षण प्रणाली) काउंटरों/अधिकृत एजेंटों के माध्यम से बुकिंग के लिए तभी उपलब्ध होंगे, जब सिस्टम द्वारा उत्पन्न ओटीपी का वेरिफिकेशन होगा, जो बुकिंग के समय यूजर्स द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। इसे भी 15 जुलाई 2025 तक लागू कर दिया जाएगा।”​

ये नियम भी बदला​Image Credit : Istock04 / 06

ये नियम भी बदला​

​मंत्रालय ने यह भी कहा कि भारतीय रेलवे के अधिकृत टिकटिंग एजेंट को ‘तत्काल’ बुकिंग की खिड़की खुलने के पहले 30 मिनट के दौरान “ओपनिंग डे तत्काल” टिकट बुक करने की अनुमति नहीं होगी। खास तौर पर, उन्हें सुबह 10 बजे से 10.30 बजे तक वातानुकूलित श्रेणियों के लिए और सुबह 11 बजे से 11.30 बजे तक गैर-वातानुकूलित श्रेणियों के लिए ‘तत्काल’ टिकट बुक करने से प्रतिबंधित किया जाएगा।”​

​रेलवे सूचना प्रणाली केन्द्र​Image Credit : Istock05 / 06

​रेलवे सूचना प्रणाली केन्द्र​

मंत्रालय ने रेलवे सूचना प्रणाली केन्द्र (CRIS) और आईआरसीटीसी को निर्देश दिया है कि वे सिस्टम में आवश्यक संशोधन करें तथा इन परिवर्तनों के बारे में सभी जोनल रेलवे को सूचित करें।

4 नहीं 24 घंटे पहले पता चलेगा कंफर्म टिकट​Image Credit : Istock06 / 06

4 नहीं 24 घंटे पहले पता चलेगा कंफर्म टिकट​

​रेलवे बोर्ड ने ट्रेन की यात्री सूची (Passenger Chart) 24 घंटे पहले जारी करने की तैयारी कर ली है। फिलहाल, यह चार्ट ट्रेन के रवाना होने से महज 4 घंटे पहले जारी होता है, जिससे वेटिंग टिकट रखने वाले यात्रियों को अंतिम क्षण तक अनिश्चितता का सामना करना पड़ता है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!