Ration Card Online Apply: अब घर बैठे बनेगा राशन कार्ड, ऑनलाइन ऐसे करें अप्लाई

​अगर आप बिहार के निवासी हैं और राशन कार्ड बनवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर, लंबी कतारों और दलालों से परेशान हो चुके हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। अब बिहार सरकार ने राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन और आसान बना दिया है। आप घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से कुछ ही क्लिक में अपना राशन कार्ड बनवा सकते हैं।​

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Dec 16 2025, 09:04 IST
​घर बैठे ऑनलाइन बनाएं राशन कार्ड​Image Credit : Epdsbihar01 / 08

​घर बैठे ऑनलाइन बनाएं राशन कार्ड​

​बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने ही अपने फेसबुक पेज पर जानकारी देते हुए कहा है कि अब राशन कार्ड के लिए आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है। इसके लिए न तो किसी दफ्तर जाने की जरूरत है और न ही लंबा इंतजार करना होगा। सरकार का दावा है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सरल है, जिससे आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।​

​ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया​Image Credit : Epdsbihar02 / 08

​ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया​

​राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले rconline.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। यहां “New User Sign Up for Meri Pehchaan” पर क्लिक करें।

खुले डायलॉग बॉक्स में “To Register Click Here” चुनें। परिवार के किसी एक सदस्य के नाम से फॉर्म भरें। मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP से सत्यापन करें। जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें और Login ID सुरक्षित रखें।Image Credit : Epdsbihar03 / 08

खुले डायलॉग बॉक्स में “To Register Click Here” चुनें। परिवार के किसी एक सदस्य के नाम से फॉर्म भरें। मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP से सत्यापन करें। जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें और Login ID सुरक्षित रखें।

​लॉगिन के बाद ऐसे करें आवेदन​Image Credit : Epdsbihar04 / 08

​लॉगिन के बाद ऐसे करें आवेदन​

​रजिस्ट्रेशन के बाद वेबसाइट पर ID और Password से लॉगिन करें। इसके बाद “New Apply” पर क्लिक करें। शहरी या ग्रामीण क्षेत्र का चयन करें। आवेदन फॉर्म भरें। परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी जोड़ें। जरूरी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें। आवेदन Submit कर दें। आवेदन सबमिट होते ही आपके मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए हर स्टेज की जानकारी मिलती रहेगी।​

परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी जोड़ें। जरूरी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें। आवेदन Submit कर दें। आवेदन सबमिट होते ही आपके मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए हर स्टेज की जानकारी मिलती रहेगी।Image Credit : Epdsbihar05 / 08

परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी जोड़ें। जरूरी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें। आवेदन Submit कर दें। आवेदन सबमिट होते ही आपके मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए हर स्टेज की जानकारी मिलती रहेगी।

​ऑनलाइन आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज​06 / 08

​ऑनलाइन आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज​

​राशन कार्ड के ऑनलाइन आवेदन के लिए निम्न दस्तावेज जरूरी होंगे जैसे कि आधार कार्ड, बैंक पासबुक (नाम, खाता संख्या और IFSC कोड सहित), पूरे परिवार का एक फोटोग्राफ, आवेदक के हस्ताक्षर की फोटो, आवासीय प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) आदि। (Photo: IANS)

​सरकार का उद्देश्य​07 / 08

​सरकार का उद्देश्य​

​सरकार का कहना है कि इस व्यवस्था का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि पात्र परिवारों को बिना किसी परेशानी के राशन कार्ड मिले और उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) का लाभ समय पर मिल सके। ऑनलाइन सिस्टम से न केवल समय बचेगा, बल्कि भ्रष्टाचार पर भी रोक लगेगी।​

​आम लोगों के लिए बड़ी राहत​08 / 08

​आम लोगों के लिए बड़ी राहत​

​यह सुविधा खासतौर पर ग्रामीण इलाकों, मजदूरों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए राहत लेकर आई है, जिन्हें पहले राशन कार्ड बनवाने के लिए कई बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। अब सरकार ने यह काम सीधे आपके हाथ में दे दिया है, घर बैठे, आसान और पारदर्शी तरीके से। (PTI Photo)(PTI11_25_2025_000216B)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!