अगर आप रोज़ लोकल ट्रेन से सफर करते हैं या मासिक पास का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए कोई चिंता की बात नहीं है। लेकिन अगर आप लंबी दूरी तय करते हैं या AC क्लास में सफर करते हैं, तो जुलाई से आपका टिकट थोड़ा महंगा हो सकता है।
500 किलोमीटर से ज़्यादा यात्रा करने वाले यात्रियों को साधारण द्वितीय श्रेणी (Second Class) में आधा पैसा प्रति किलोमीटर अतिरिक्त देना होगा।
मेल/एक्सप्रेस (Non-AC) ट्रेनों में सफर करने वालों को 1 पैसा प्रति किलोमीटर ज्यादा चुकाना पड़ेगा।
AC क्लास (Sleeper, AC 3-Tier, AC Chair Car आदि) में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी।
लोकल ट्रेन यात्रियों के लिए कोई किराया वृद्धि नहीं होगी।
मासिक सीजन टिकट (MST) पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा।
500 किलोमीटर तक की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी साधारण द्वितीय श्रेणी (Second Class) का किराया पहले जैसा ही रहेगा।