PM Kisan 22 Installment: आज कितने बजे आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, समय नोट कर लें, चेक करें स्टेटस

PM Kisan 22 Installment Live Update Status: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 22वीं किस्त आज यानी 13 मार्च को आने वाली है। इससे पहले पिछले साल नवंबर में पीएम किसान की 21वीं किस्त आई थी जब करीब 9 करोड़ किसानों के खाते में करीब 18,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे।

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Mar 13 2026, 08:30 IST
पीएम मोदी गुवाहाटी से जारी करेंगे01 / 07

पीएम मोदी गुवाहाटी से जारी करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के गुवाहाटी के दौर पर हैं और वहीं से वे कई परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। साथ ही पीएम किसान की 22वीं किस्त जारी करेंगे। सरकार की ओर से कहा गया है कि पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त में 9.32 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,640 करोड़ से अधिक रुपये भेजे जाएंगे।

शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा?Image Credit : Canva02 / 07

शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा?

पीएम किसान की 22वीं किस्त पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पीएम किसान निधि केवल एक आर्थिक संबल नहीं, बल्कि किसान के आत्मबल को जगाने वाला और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की गति को बढ़ाने वाला एक ऐतिहासिक महा-अभियान है। हमारा निरंतर प्रयास है कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में किसान सशक्त हो, कृषि समृद्ध हो, और भारत पूर्णतः आत्मनिर्भर बने; इसके लिए हम संकल्पित हैं।

कट रहे हैं नामImage Credit : Canva03 / 07

कट रहे हैं नाम

हाल के कुछ दिनों में पीएम किसान योजना के कई लाख किसानों के नाम कटे हैं। ऐसे में हो सकता है कि लिस्ट में आपका भी नाम हो। ऐसे में बेहतर यही होगा कि आप स्टेटस चेक कर लें।

कितने बजे आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्तImage Credit : Canva04 / 07

कितने बजे आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त आज यानी 13 मार्च 2026 को शाम 5 बजे के बाद आएगी। 22वीं किस्त के ट्रांसफर इवेंट का सीधा प्रसारण एफएम गोल्ड, डीडी न्यूज समेत तमाम न्यूज प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा।

पीएम किसान स्टेटस चेकImage Credit : Canva05 / 07

पीएम किसान स्टेटस चेक

आप घर बैठे पीएम किसान योजना की सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं और होमपेज पर “Beneficiary List” विकल्प पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर चेक करें।

बिहार के किसानों को मिलेंगे 3,000 रुपयेImage Credit : Canva06 / 07

बिहार के किसानों को मिलेंगे 3,000 रुपये

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त में पूरे देश के किसानों को जहां 2,000 रुपये मिलेंगे, वहीं बिहार के किसानों को 3,000 रुपये मिलेंगे। इसकी घोषणा कुछ दिन पहले ही हुई है। इस तरह के बिहार के किसानों को अब पीएम किसान योजना के तहत प्रत्येक वर्ष 6,000 नहीं, बल्कि 9,000 रुपये मिलेंगे।

मोबाइल ऐप से केवाईसीImage Credit : Canva07 / 07

मोबाइल ऐप से केवाईसी

पीएम किसान मोबाइल ऐप के में किसान फेस ऑथेंटिकेशन फीचर जोड़ दिया गया है तो किसान अब इस ऐप के माध्यम से घर बैठे आसानी से ई-केवाईसी करवा सकते हैं। पीएम किसान मोबाइल ऐप को आप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!