Mahhi Vij Casting Cauch Experience: टीवी एक्ट्रेस माही विज इन दिनों रियलिटी शो बिग बॉस 20 में नजर आ रही हैं। माही विज को शो में काफी पसंद किया जा रहा है। शो में माही की गेम पहले दिन सा चालू है। इस गेम में माही ने कई बार अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की है। माही ने पति जय भानुशाली संग तलाक और बच्चों की परवरिश पर खुलकर अपनी बात रखी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि माही विज भी कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं, लेकिन माही की बहन ने बहुत ही चालाकी से इस स्थिति को संभाल लिया था।
माही विज ने अपने एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच से जुड़े एक्सपीरियंस का खुलासा किया था, जिसमें माही और उनकी बहन ने सामने मौजूद शख्स को सबक सिखाया था। माही ने बताया था कि एक बार उनके पास कॉल आया था, जिसमें आदमी खुद को शूटिंग को-ऑर्डिनेट बता रहा था। वह उस शख्स से मिलेन गईं। माही अपनी बहन को अपने साथ लेकर गई थीं।
माही ने आगे बताया था कि उन्हें उस आदमी से मिलने के कुछ समय बाद ही महसूस हो गया था कि वो शख्स ठीक नहीं है। माही ने कहा था, 'वो आदमी एल्बम की तस्वीरें दिखा रहा था और फिर उसने अचानक रेट कार्ड पूछा। वह बोला कि इधर आपकी तस्वीर लग जाएगी और उधर आपका रेट कार्ड लग जाएगा। मैं खुद को निगेटिव नहीं होने दे रही थी।'
माही ने बताया था कि उन्होंने उस शख्स की बात को क्लियर करने की कोशिश की थी और पूछा था कि रोजाना शूटिंग करने का रेट कार्ड...। तब उस आदमी ने कहा था, ‘नहीं, नहीं आपको क्रूज पर जाओगे।’ इस पर माही ने कहा था, ‘परफॉर्मेंस देने के लिए।’ इसके बाद उसने फिर कहा था ‘नहीं आप समझो ना।’
माही विज ने बताया था कि उन्हें वहां पर एहसास हो गया था कि वह इंसान ठीक नहीं है और वह गलत आदमी से मिलने आ गई हैं। इस मौके पर कार की पिछली सीट पर उनकी बहन बैठी थीं और वह सब समझ गई थी। तब एक्ट्रेस की बहन ने उस आदमी को बाल पकड़ लिए थे और जोर से खींच दिया था। माही ने आखिरी में बताया था कि वह जैसे तैसे इस स्थिति से निकले थे।
बता दें कि माही विज ने छोटी उम्र में ही एक्टिंग में कदम रख दिया था। दिल्ली में जन्मी माही जब एक्टिंग के लिए मुंबई आईं, तब महज 17 साल की थी। उन्होंने करियर के शुरुआती दिनों में तेलुगू और मलयालम फिल्मों में काम किाय था।
माही ने अपने टीवी करियर की शुरुआत सीरियल ‘लागी तुझसे लगन’ में ‘नकुशा’ का किरदार निभाकर की थी। सीरियल काफी हिट हुआ और माही टीवी की स्टार बन गईं। साल 2011 में माही ने जय भानुशाली से शादी की। अब दोनों अलग हो चुके हैं।