पहाड़ों की वादियों में खो जाने का सुनहरा मौका! IRCTC लाया शिमला-मनाली और चंडीगढ़ का शानदार टूर पैकेज

अगर आप भी गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो शिमला-मनाली की वादियों में घूम कर आ सकते हैं। आईआरसीटीसी की ओर से शिमला-मनाली चंढीगढ़ टूर पैकेज (Shimla-Manali Chandigarh tour package) पेश किया जा रहा है। IRCTC के इस 7 रात और 8 दिनों के पैकेज में आप लग्जरी सफर का आनंद उठा सकते हैं। आइए जल्दी से IRCTC के इस टूर पैकेज से जुड़ी सभी जानकारियों पर एक नजर डाल लें-

Authored by: शिवानी कोटनालाUpdated Apr 14 2026, 15:33 IST
IRCTC का यह 'Spectacular Shimla - Manali - Chandigarh' पैकेज 7 रात और 8 दिनों का है। इसकी शुरुआत 1 जून 2026 को भुवनेश्वर एयरपोर्ट से होगी, जहां से पर्यटक हवाई यात्रा के जरिए चंडीगढ़ पहुंचेंगे।Image Credit : IStock01 / 08

IRCTC का यह 'Spectacular Shimla - Manali - Chandigarh' पैकेज 7 रात और 8 दिनों का है। इसकी शुरुआत 1 जून 2026 को भुवनेश्वर एयरपोर्ट से होगी, जहां से पर्यटक हवाई यात्रा के जरिए चंडीगढ़ पहुंचेंगे।

यात्रा के पहले दिन चंडीगढ़ पहुंचने के बाद रॉक गार्डन, रोज गार्डन और सुखना झील की सैर कराई जाएगी। यहां रात को ठहरने और शानदार डिनर की पूरी व्यवस्था IRCTC द्वारा होटल में की गई है।Image Credit : IStock02 / 08

यात्रा के पहले दिन चंडीगढ़ पहुंचने के बाद रॉक गार्डन, रोज गार्डन और सुखना झील की सैर कराई जाएगी। यहां रात को ठहरने और शानदार डिनर की पूरी व्यवस्था IRCTC द्वारा होटल में की गई है।

दूसरे दिन चंडीगढ़ से शिमला के लिए प्रस्थान होगा। तीसरे दिन पर्यटकों को कुफरी की सुंदर वादियों और शिमला के ऐतिहासिक 'मॉल रोड' पर घूमने व स्थानीय खरीदारी करने का बेहतरीन मौका मिलेगा।Image Credit : IStock03 / 08

दूसरे दिन चंडीगढ़ से शिमला के लिए प्रस्थान होगा। तीसरे दिन पर्यटकों को कुफरी की सुंदर वादियों और शिमला के ऐतिहासिक 'मॉल रोड' पर घूमने व स्थानीय खरीदारी करने का बेहतरीन मौका मिलेगा।

चौथे दिन शिमला से मनाली की ओर बढ़ते हुए रास्ते में पंडोह डैम और हनोगी माता मंदिर के दर्शन होंगे। यह सफर पहाड़ों और नदियों के खूबसूरत नजारों से भरा होगा, जो आपकी यात्रा को यादगार बनाएगा।Image Credit : IStock04 / 08

चौथे दिन शिमला से मनाली की ओर बढ़ते हुए रास्ते में पंडोह डैम और हनोगी माता मंदिर के दर्शन होंगे। यह सफर पहाड़ों और नदियों के खूबसूरत नजारों से भरा होगा, जो आपकी यात्रा को यादगार बनाएगा।

मनाली में हिडिम्बा देवी मंदिर, वशिष्ठ मंदिर और तिब्बती मठ जैसे स्थानीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। छठे दिन पर्यटक अपनी पसंद और अतिरिक्त खर्च पर रोहतांग पास की बर्फीली चोटियों की सैर भी कर सकते हैं।Image Credit : IStock05 / 08

मनाली में हिडिम्बा देवी मंदिर, वशिष्ठ मंदिर और तिब्बती मठ जैसे स्थानीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। छठे दिन पर्यटक अपनी पसंद और अतिरिक्त खर्च पर रोहतांग पास की बर्फीली चोटियों की सैर भी कर सकते हैं।

सातवें दिन मनाली से चंडीगढ़ वापसी होगी और आठवें दिन भुवनेश्वर के लिए फ्लाइट मिलेगी। इस पैकेज की शुरुआती कीमत प्रति व्यक्ति 57,400 रुपये (ट्रिपल शेयरिंग) तय की गई है, जिसमें होटल और खाना शामिल है। हालांकि, स्मारकों का प्रवेश शुल्क और दोपहर का भोजन यात्रियों को खुद वहन करना होगा। Image Credit : IStock06 / 08

सातवें दिन मनाली से चंडीगढ़ वापसी होगी और आठवें दिन भुवनेश्वर के लिए फ्लाइट मिलेगी। इस पैकेज की शुरुआती कीमत प्रति व्यक्ति 57,400 रुपये (ट्रिपल शेयरिंग) तय की गई है, जिसमें होटल और खाना शामिल है। हालांकि, स्मारकों का प्रवेश शुल्क और दोपहर का भोजन यात्रियों को खुद वहन करना होगा।

इस पैकेज में आने-जाने की फ्लाइट टिकट, होटल में रुकना, सुबह का नाश्ता और रात का खाना शामिल है। पूरी यात्रा के दौरान पर्यटकों की सुविधा के लिए एसी कोच और ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा भी दी जाएगी।Image Credit : IStock07 / 08

इस पैकेज में आने-जाने की फ्लाइट टिकट, होटल में रुकना, सुबह का नाश्ता और रात का खाना शामिल है। पूरी यात्रा के दौरान पर्यटकों की सुविधा के लिए एसी कोच और ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा भी दी जाएगी।

शिमला-मनाली चंढीगढ़ टूर पैकेज (Shimla-Manali Chandigarh tour package) की डिटेल्स https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=SCBA54 लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड की जा सकती है।Image Credit : IStock08 / 08

शिमला-मनाली चंढीगढ़ टूर पैकेज (Shimla-Manali Chandigarh tour package) की डिटेल्स https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=SCBA54 लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड की जा सकती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!